पद्मश्री बोले...कान्हा की नगरी बने कॉरिडोर, सुनाएंगे नया भजन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मोदी-योगी सरकार में मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के लिए कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी समारोह में भाग लेते हुए अपने 60 वर्षीय संबंधों और पहले कार्यक्रम की याद साझा की।

पद्मश्री बोले...कान्हा की नगरी बने कॉरिडोर, सुनाएंगे नया भजन

प्रयागराज, संवाददाता। जिस तरह से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अपनी भव्यता के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है। अब उसी तरह मेरा एक सपना और है कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कॉरिडोर बने। जिसे मैं अपने जीते जी देख सकूं। तब भगवान को समर्पित कुछ नया भजन दुनिया को सुनाऊंगा। यह बातें पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात भजन गायक 72 वर्षीय अनूप जलोटा ने गुरुवार को प्रयाग संगीत समिति के संगीत सम्मेलन में शामिल होने से पहले हिन्दुस्तान अखबार से खास बातचीत में कही। पद्मश्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मोदी-योगी की सरकार में मेरा सपना पूरा होगा।

जैसा कि अयोध्या और काशी में दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज (इलाहाबाद) से मेरा 60 वर्ष पुराना रिश्ता है। यह मेरा दूसरा घर जैसा है, जहां मैं तब आना शुरू किया। जिस समय 12 वर्ष का था और लूकरगंज में मामा राम कपूर व किशन कपूर रहते थे। जिनका उस दौर में बांबे डाइंग व परिधान प्रतिष्ठान था। आज भी शहर आता हूं तो मामा किशन कपूर के घर जरूर जाता हूं।मामा ने दिया था समिति में पहला मौकापद्मश्री ने कहा कि प्रयाग संगीत समिति की लखनऊ शाखा से मैंने प्रभाकर की शिक्षा वर्ष 1972 में ग्रहण की थी। समिति में पहले कार्यक्रम की प्रस्तुति का श्रेय दोनों मामा को जाता है। जिन्होंने पचास वर्ष पहले समिति में भजन संध्या का आयोजन किया था। उस कार्यक्रम के दौरान सभागार दर्शकों से खचाखच भरा था और बाहर भी दर्शकों की भीड़ लगी हुई थी। समिति से प्रभाकर की शिक्षा संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने में सहायक बनी। आज जब समिति के शताब्दी वर्ष में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं तो मन में संतुष्टि का भाव है कि शताब्दी वर्ष समारोह का साक्षी बना हूं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।