समिति जल्द घोषित करेगी भू-माफिया के नाम

Feb 05, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - एटीएस की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील स्तरीय समिति की रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद जिला स्तरीय समिति की बैठक बुलाई है। समिति ने 12 लोगों के नाम सूचीबद्ध किए हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष एटीएस और निर्वाचन कार्यालय की जमीन पर कब्जा किया था।

समिति जल्द घोषित करेगी भू-माफिया के नाम

एटीएस की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के नाम जल्द ही अधिकृत तौर पर घोषित कर दिए जाएंगे। तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय समिति की बैठक बुला ली है। उन्होंने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को निर्देश दिया है कि समिति के सभी सदस्यों को बुलाया जाए। तहसील स्तरीय समिति ने जिले के 12 ऐसे लोगों का नाम सूचीबद्ध करके जिलाधिकारी को भेजा था, जिन्होंने पिछले वर्ष एटीएस की जमीन पर ही कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही निर्वाचन कार्यालय की जमीन भी कब्जे में ले ली थी।

इस बड़े मामले के खुलासे के बाद सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने एसआईटी की जांच बैठा दी थी। पिछले दिनों दो वरिष्ठ अफसरों ने मौके पर जाकर मुआयना किया और अपनी रिपोर्ट तैयार की। इसी बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील स्तरीय समिति गठित कर उससे जांच आख्या मांगी थी। समिति ने दो दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी। जिसमें 12 लोगों को भू-माफिया के तौर पर सूचीबद्ध किया गया। डीएम ने बताया कि अब जिला स्तरीय समिति की बैठक बुलाई गई है। जिसमें रिपोर्ट पर निर्णय लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।