विज्ञान मॉडल में दिखा माइक्रो प्लास्टिक का नुकसान
Prayagraj News - सिन्धु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अलोपीबाग में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. संतोष कुमार शुक्ला ने किया। कक्षा छह से 12 तक के छात्रों ने चन्द्रयान-3, मिनी ड्रोन, डीएनए मॉडल, और माइक्रो प्लास्टिक के प्रभाव जैसे कई मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

सिन्धु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अलोपीबाग में शनिवार को आयोजित वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (नासी) के अधिशासी सचिव डॉ. संतोष कुमार शुक्ला ने किया। प्रदर्शनी में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रमुख प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चार्ट, क्रियाशील व अक्रियाशील मॉडल आदि का प्रदर्शन किया। चन्द्रयान-3, मिनी ड्रोन, डीएनए मॉडल, त्वचा की संरचना, माइक्रो प्लास्टिक का प्रभाव आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में शिव कृष्ण मिश्र, कौशल त्रिपाठी, विवेक कुमार सचान, राकेशधर त्रिपाठी, बब्बन विश्वकर्मा, योगेश सिहं, जितेन्द्र जायसवाल, पुष्पा शर्मा, नसरीन बानो, प्रियंका श्रीवास्तव, तृप्ति गर्ग, प्रीती गुप्ता, रश्मि शुक्ला, अल्का तिवारी, आकांक्षा श्रीवास्तव, रंजना पांडेय आदि उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




