सेंट कोलंबस स्कूल सलोरी में वार्षिकोत्सव की धूम
Prayagraj News - प्रयागराज में सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के सलोरी शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश दिनेश कुमार गौतम ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। बच्चों ने गीत, नाटक, नृत्य आदि प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या गीता चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अलीशा और मोना ने किया।
प्रयागराज। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के सलोरी शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार गौतम, प्रबंध निर्देशिका शशि तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रो. विशाल श्रीवास्तव तथा सुरेन्द्र तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने गीत, नाटक, नृत्य, भाषण आदि कार्यक्रमों से समाज को सन्देश दिया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश दिनेश कुमार गौतम ने बच्चों की खूब प्रशंसा की। मिशिका, अरनव गुप्ता, त्र्यंबक, प्रभात, मिराज, आरुष, प्रियल, अनस, असद, शिवांश, उत्कर्ष, अनामिका, इति, आराध्या, प्रियांशु आदि बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। सलोरी शाखा की प्रधानाचार्या गीता चौहान ने सभी का आभार जताया।
संचालन अलीशा और मोना ने किया। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर प्रियंका चतुर्वेदी, ममता, मीनाक्षी, खुशी, संध्या, मोना, प्रियंका, रंजना, कस्तूरी, शीला, शिप्रा, सुप्रिया, नेहा, रंजना, शीला, ममता मालवीय, शुभम आदि उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


