सफलता का मंत्र केवल परिश्रम है: केशव प्रसाद
Prayagraj News - प्रयागराज में ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सफलता का मंत्र परिश्रम है। न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने कहा कि विद्या भारती के छात्र विश्व में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। महापौर गणेश केसरवानी ने भी सफलता के लिए परिश्रम की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रयागराज मुख्य संवाददाता। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस सत्यवीर सिंह, महापौर गणेश केसरवानी एवं स्कूल प्रबंधक डॉ. आनन्द श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ने कहा कि सफलता का मंत्र केवल परिश्रम है और पुरस्कार उस परिश्रम पर लगी विश्वास की मुहर है। पुरस्कार किसी व्यक्ति के जीवन में उत्साह एवं गति प्रदान करते हैं, यदि इसका प्रारंभ छात्र जीवन से ही हो जाए तो निश्चित रुप से उन्हें नित नये कीर्तिमान स्थापित करने से कोई रोक नहीं सकता।अध्यक्षता
कर रहे न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों से निकले युवा आज भारत में ही नहीं पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें है और प्रधानमंत्री मोदी के चलाए गए मेक इन इंडिया कांसेप्ट के माध्यम से पूरे देश की दिशा एवं दशा परिवर्तित करने में अपनी भूमिका निभाकर एक नये भारत का निर्माण कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। प्रस्ताविकी पूर्व प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार और वार्षिक परीक्षाफल प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर संजय गुप्ता, शुभेन्दु, विजय उपाध्याय, जगदीश सिंह, कमलाकर, इन्द्रजीत त्रिपाठी, युगल किशोर मिश्र, मीरा पाठक, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, हरिओम त्रिपाठी, च्यवन भार्गव आदि उपस्थित रहे। संचालन आचार्य संतोष पांडेय और संजय राय के मार्गदर्शन में अंशिका पांडेय, श्रेया पांडेय, आयुषी, मीनाक्षी तथा भाव्यांश ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


