बाबा साहेब की जयंती पर मेधावी हुए सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - शंकरढाल स्थित संगम मॉडर्न स्कूल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संतोष मिश्र ने छात्रों को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होने का संदेश दिया। अन्य विद्यालयों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बाबा साहेब की जयंती पर मेधावी हुए सम्मानित

शंकरढाल स्थित संगम मॉडर्न स्कूल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुधीर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि संतोष मिश्र ने छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होने का संदेश दिया।  विशिष्ट अतिथि राकेश जायसवाल और रणविजय सिंह रहे। प्रबंधक शशि शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी रवीन्द्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, खरकौनी, श्री बीपी सिंह बालिका हाईस्कूल, मुखिया नगर अरैल स्थित बीएल पब्लिक बोर्डिंग स्कूल, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई।

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।