अधिवक्ता संघ चुनाव में दूसरे दिन 36 ने भरा पर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 36 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरे। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 18 अधिवक्ताओं ने सबसे अधिक रुचि दिखाई। अन्य पदों के लिए भी कई नामांकन किए गए। चुनाव अधिकारी और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

अधिवक्ता संघ चुनाव में दूसरे दिन 36 ने भरा पर्चा

प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के वार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 36 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दूसरे दिन सबसे अधिक रुचि कार्यकारिणी सदस्य पद को लेकर देखी गई, जहां अकेले इस पद के लिए 18 अधिवक्ताओं ने नामांकन भरा। इनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए प्रेमनाथ केसरवानी, मंत्री पद के लिए राहुल शुक्ला, उपाध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष महिला के लिए दो, संयुक्त मंत्री पद के लिए चार, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए पांच और ऑडिटर के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए।नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी बेणी माधव पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार यादव, वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी, मंत्री बरुण कुमार सिंह तथा एल्डर कमेटी के सदस्य राजेन्द्र श्रीवास्तव, गिरीश तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र और विद्या भूषण द्विवेदी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।