नामित पार्षदों की शीघ्र होगी घोषणा
Prayagraj News - प्रयागराज में निकाय चुनाव के लगभग तीन साल बाद नामित पार्षदों की घोषणा होगी। भाजपा ने 10 नामित पार्षदों के लिए प्रत्याशियों की सूची प्रदेश मुख्यालय भेजी है। इस सूची में भाजपा के पांच विधायक, एक सांसद और पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। जल्द ही नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

निकाय चुनाव के लगभग तीन साल बाद अब नामित पार्षदों की घोषणा होगी। प्रयागराज से 10 नामित पार्षदों के लिए प्रत्याशियों की सूची अब भाजपा के प्रदेश मुख्यालय गई है। भाजपा के पर्यवेक्षक सूची लेकर गए हैं। संभावित नामों में भाजपा के पांच विधायक, एक सांसद के साथ पदाधिकारियों की ओर से दिए गए नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं। बताया जा रहा है कि विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरुप्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद की ओर से दो-दो नाम दिए गए हैं। फूलपुर के सांसद प्रवीण सिंह पटेल के अलावा भाजपा पदाधिकारियों ने भी नाम दिया है।
भेजे गए प्रत्याशियों की सूची में दो पूर्व पार्षदों के नाम होने की भी चर्चा है।भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि पार्टी के पर्यवेक्षक संजय राय सूची लेकर गए हैं। शीघ्र नामों की घोषणा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



