Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAnamika Pal s Short Film Nipaniya Selected for 5th Red Sea International Film Festival
लघु फिल्म निपनिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित

लघु फिल्म निपनिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज की अनामिका पाल की लघु फिल्म 'निपनिया' को 5वें रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित किया गया है। यह फिल्म भारत से चयनित होने वाली एकमात्र फिल्म है। अनामिका ने फिल्म लेखन और निर्देशन की पढ़ाई कोलकाता के एसआरएफटीआई से की है। यह फिल्म 8 से 12 दिसंबर को सऊदी अरब में प्रदर्शित होगी।

Sun, 2 Nov 2025 11:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, ईश्वर शरण शुक्ल प्रतिभा संसाधन की मोहताज नहीं होती वह अभाव में भी प्रभाव छोड़ सकती है। यह सिद्ध कर दिखाया है दूरवाणी नगर नैनी की रहने वाली अनामिका पाल ने। कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) में लेखन और निर्देशन की पढ़ाई कर रहीं अनामिका की ओर से निर्देशित लघु फिल्म निपनिया (ड्रॉपलेस) को 5वें रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित की गई है। लघु फिल्म की श्रेणी में चयनित होने वाली फिल्म निपनिया भारत से चुनी गई इकलौती फिल्म है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में अनामिका ने बताया कि 20 मिनट की फिल्म का प्रदर्शन आठ से 12 दिसंबर तक सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित समारोह में किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फिल्म की पटकथा मध्यवर्गीय परिवार में औरतों की स्थिति और सामाजिक परिवेश में उनके स्तर पर सवाल खड़े करती है। अनामिका पाल ने महर्षि विद्या मंदिर दूरवाणी नगर नैनी से 12वीं करने के बाद इविवि से मीडिया व मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। उसके बाद वर्ष 2018 में एसआरएफटीआई में फिल्म लेखन और निर्देशन में प्रवेश लिया। अनामिका ने बताया कि लघु फिल्म निपनिया में बतौर निर्माता गौरी महेश राम, कैमरा मैन दिशा शर्मा और एडिटिंग का कार्य रानी वेंदवंशी ने किया है। अनामिका इससे पहले कुम्हारों के जीवन पर केंद्रित लघु फिल्म माटी के मीत और कल्पवास की साधना बना चुकी हैं। उसके बाद अब ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से महिलाओं की बदलती जिंदगी पर लघु फिल्म बना रहीं हैं। अनामिका का कहना है कि प्रयागराज में फिल्म प्रोडक्शन हाउस को बनाने का प्रयास करूंगी, जिससे कम लागत में युवाओं को बेहतर फिल्में बनाने का अवसर मिल सके। अनामिका के पिता विनोद कुमार पाल नैनी स्थित एयरोस्पेस लिमिटेड कंपनी में बतौर फोरमैन के पद से 30 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हुए हैं।