‘आदर्श आधुनिक राष्ट्रनिर्माण में प्राण तत्व है आंबेडकर’
Prayagraj News - प्रयागराज में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन और उनके मूल्य आधुनिक राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर कई शिक्षाविद् और अधिकारी उपस्थित रहे।

‘आदर्श आधुनिक राष्ट्रनिर्माण में प्राण तत्व है आंबेडकर’ प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन, उनके मूल्य, आदर्श आधुनिक राष्ट्रनिर्माण में प्राण तत्व है। उनके संघर्षों और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदान भारत के सर्वांगीण विकास में सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक, चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी, डीन प्रो. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. चित्रा, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. अनुपमा, डॉ. शशि, डॉ. स्मिता, डॉ. मुदिता आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


