तहसीलदार सदर कोर्ट में मतगणना शुरू

May 07, 2026 10:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के अलोपीबाग पार्षद पद के लिए उपचुनाव की मतगणना तहसीलदार सदर की कोर्ट में शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। इस उपचुनाव में भाजपा, सपा और निर्दल प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

तहसीलदार सदर कोर्ट में मतगणना शुरू

प्रयागराज। अलोपीबाग पार्षद पद के लिए उपचुनाव की गणना तहसीलदार सदर की कोर्ट में शुरू हो गई। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। मतगणना के वक्त भाजपा और सपा प्रत्याशियों के समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। अलोपीबाग के पार्षद रहे उमेश मिश्र के पिछले साल निधन होने पर पद रिक्त हो गया था। पिछले दिनों उप चुनावों का ऐलान हुआ तो प्रयागराज में वार्ड नंबर 48 का भी चुनाव घोषित हुआ। मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुशील मिश्र, सपा प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर ‘दीपू’ और निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता ‘रवि’ उतरे हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।