आखिरी दिन आज, सगे भाई बने दावेदार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के अलोपीबाग में पार्षद के उपचुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन गुरुवार है। बुधवार को दो भाई, दीप प्रकाश सोनकर और देवेंद्र कुमार सोनकर ने पर्चे दाखिल किए हैं। दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अब तक केवल दो आवेदन प्राप्त हुए हैं।

आखिरी दिन आज, सगे भाई बने दावेदार

प्रयागराज प्रमुख संवाददाता अलोपीबाग पार्षद के उपचुनाव के नामांकन का आखिरी दिन गुरुवार को होगा। बुधवार को दो लोगों ने पर्चे दाखिल कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। दोनों सगे भाई हैं और एक दूसरे के खिलाफ इस बार मैदान में ताल ठोंकने को तैयार हो गए हैं।बुधवार को नामांकन पत्र जमा करने वालों में अलोपीबाग मटियारा रोड निवासी 37 वर्षीय दीप प्रकाश सोनकर ने तो 35 वर्षीय देवेंद्र कुमार सोनकर ने आवेदन किया है। दोनों सगे भाई हैं और इस बार पार्षद के चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकेंगे। दोनों ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रहेंगे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवाल ने बताया कि गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। अब तक केवल दो ही आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।