Prayagraj News: ग्राम पंचायत बजौड़ी में विकास कार्यों की जांच के आदेश

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज के विकास खंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत बजौड़ी में विकास कार्यों के खिलाफ शिकायत के चलते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत पत्र में 28 बिंदुओं पर ग्राम प्रधान और सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जांच का आदेश मंगलवार को दिया गया है।

Prayagraj News: ग्राम पंचायत बजौड़ी में विकास कार्यों की जांच के आदेश

Prayagraj News: प्रयागराज। विकास खंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत बजौड़ी में कराए गए विकास कार्यों को लेकर हुई शिकायत पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत निवासी उमेश बहादुर सिंह की ओर से दिए गए शिकायत पत्र में 28 बिंदुओं पर शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान, उप प्रधान और सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत के मुद्दे

शिकायत में शौचालय निर्माण, चबूतरा निर्माण, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप रिबोर समेत विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत शिकायत की प्रारंभिक जांच कराने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रयागराज/नोडल अधिकारी, शंकरगढ़ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

जांच की प्रक्रिया

उन्हें शिकायत में उल्लिखित सभी बिंदुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट एक पक्ष के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में शामिल कार्यों की तकनीकी जांच और मूल्यांकन के लिए विकास खंड मेजा में तैनात अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सहयोग देने के लिए कहा गया है।

जांच के निर्देश

डीएम ने निर्देश दिया है कि जांच के दौरान सभी संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं। ग्राम प्रधान और संबंधित सचिव को भी जांच स्थल पर उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिकायत की जांच शिकायतकर्ता की उपस्थिति में की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦डीएम ने कौन सा आदेश दिया है?−
डीएम मनीषण कुमार वर्मा ने विकास कार्यों को लेकर शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: ग्राम पंचायत बजौड़ी में विकास कार्यों की जांच के आदेश