पीसीएस में चयनित छात्रों का सम्मान दस को

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने यूपीपीसीएस-2024 के परिणाम में 46 छात्रों का चयन किया है। पीआरओ प्रो. जया कपूर के अनुसार, विश्वविद्यालय के छात्रों ने न्यायिक और सिविल सेवा परीक्षाओं में भी शीर्ष रैंक हासिल की है। 10 अप्रैल को होने वाला सम्मान समारोह छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा।

पीसीएस में चयनित छात्रों का सम्मान दस को

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिष्ठा को साबित किया है। यूपीपीसीएस-2024 के परिणाम में विश्वविद्यालय के 46 छात्र एवं पुराछात्र विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर चयनित हुए हैं। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि हाल के वर्षों में न्यायिक और सिविल सेवा परीक्षाओं में भी इविवि के छात्रों ने शीर्ष रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. कुमार बीरेंद्र के अनुसार, 10 अप्रैल को होने वाला सम्मान समारोह वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।