इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुराछात्रों का सम्मान, 70 ने बढ़ाया गौरव

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें यूपीएससी 2025, यूपीपीसीएस 2024 और विभिन्न राज्यों की न्यायिक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने 70 छात्रों के चयन पर गर्व व्यक्त किया। सफल अभ्यर्थियों ने समर्पण और मेहनत का संदेश दिया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुराछात्रों का सम्मान, 70 ने बढ़ाया गौरव

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रो. ईश्वर टोपा सभागार में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में यूपीएससी 2025, यूपीपीसीएस 2024 तथा विभिन्न राज्यों की न्यायिक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि यूपीएससी और यूपीपीसीएस में 70 विद्यार्थियों का चयन पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि एल्युमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. कुमार बीरेंद्र ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर आईएफएस साक्षी सक्सेना, आईएएस श्रुति ओला, डिप्टी कलेक्टर आयुष पांडेय और डिप्टी एसपी विमलेश कुमार सहित कई सफल अभ्यर्थियों ने अनुभव साझा किए।

उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का संदेश दिया।यूपीपीसीएस-24 के चयनित पुराछात्रडिप्टी कलेक्टर आयुष पांडेय, डिप्टी एसपी विमलेश कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) खुशबू रानी, स्वाति मिश्रा, आशीष कुमार सैनी, प्रिंस पटेल, राहुल यादव, प्रेम शंकर सिंह, विकास, रजत कन्नौजिया, मयंक आनंद, अमित कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर (इंडस्ट्रीज) संदीप कुमार सिंह पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत सिंह, वर्क ऑफिसर अश्विनी कुमार सोनी को सम्मानित किया गया। बीडीओ अभिषेक पाल, अभिनंदन सिंह, अनामिका सिंह, विक्रमादित्य, सुजाता, अवनि कुमार, सीटीओ अभिषेक कुमार सिंह, विकास मिश्र, अनुष्का यादव, विकास द्विवेदी, पल्लवी, दर्शिता, राज करण, नायब तहसीलदार कुलभूषण तिवारी, शिवम श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम ओझा, चंद्र प्रकाश, नवीन चंदन, हिमालय सिंह, चंदन पाल, बृजेश चौहान, शुभम प्रताप सिंह, प्रणव पांडेय, आलोक निशाद, यशव्रत सिंह (कृष्णम), अभिनेश कुमार भी सम्मानित हुए। इसके अलावा डिप्टी जेलर शिवम मिश्र, पुष्पराज मिश्र, ऋतुराज सिंह, सब रजिस्ट्रार नीरज कुमार सरोज, कुमारी दीक्षा गौतम, अभिषेक कुमार यादव, विवेक गुप्ता, श्रीकांत यादव, आशीष कुमार, छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में शीर्ष स्थान पाने वालीं अंजुम आरा तथा प्रशासनिक अधिकारी विधि-2025 में सफल कृपा शंकर पांडेय को भी सम्मानित किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।