Prayagraj News: साहित्य अकादमी के उपसचिव बने डॉ. गणेश शंकर
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन साहित्य अकादमी में उपसचिव नियुक्त किया गया है। कवि, लेखक और समीक्षक डॉ. श्रीवास्तव राज्यसभा सचिवालय में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें कई साहित्यिक पुरस्कार मिल चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रयागराज के रचनाकारों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
साहित्य अकादमी के उपसचिव बने डॉ. गणेश शंकर
Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन संस्था साहित्य अकादमी में उपसचिव पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. गणेश कवि, लेखक व समीक्षक हैं। उन्होंने संसद के राज्यसभा सचिवालय में भी अपनी सेवाएं प्रदान की है। डॉ. श्रीवास्तव को राजभाषा संस्थान पुरस्कार, पं. राम प्रसाद बिस्मिल पुरस्कार व कैलाश गौतम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उपसचिव बनाए जाने पर प्रयागराज के रचनाकारों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में प्रो. रामकिशोर शर्मा, डॉ. रविनंदन सिंह, शैलेंद्र मधुर, शैलेंद्र जय आदि शामिल रहे।

