शनिवार-रविवार को संग्रहालय घूमना हुआ सस्ता

Dec 05, 2025 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - इलाहाबाद संग्रहालय में दर्शकों के लिए प्रवेश शुल्क घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है, जो दिसंबर के प्रत्येक शनिवार और रविवार को मान्य होगा। अन्य दिनों में प्रवेश शुल्क 50 रुपये रहेगा। संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैफेटेरिया और विशेष वस्तुओं के प्रदर्शन की योजना भी है।

शनिवार-रविवार को संग्रहालय घूमना हुआ सस्ता

इलाहाबाद संग्रहालय की गैलरी और उसमें प्रदर्शित प्राचीन कलाकृतियों व दुर्लभ संग्रह देखने के लिए जाने वाले दर्शकों को सहूलियत प्रदान की गई है। दिसंबर माह के प्रत्येक शनिवार व रविवार को संग्रहालय का भ्रमण करने के लिए दर्शकों को प्रवेश के लिए बीस रुपये ही टिकट देना होगा। जबकि बाकी दिनों में पचास रुपये प्रवेश टिकट की व्यवस्था रहेगी। यह निर्देश गुरुवार को संग्रहालय की प्रभारी निदेशक व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने जारी किया है। दो दिसंबर को कमिश्नर ने प्रभारी निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया था। साथ ही संग्रहालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्होंने दर्शकों की संख्या में वृद्धि किए जाने को लेकर रुपरेखा तय की थी।

उसी क्रम में गुरुवार को प्रभारी निदेशक ने प्रवेश टिकट बीस रुपये करने का निर्देश दिया। संग्रहालय परिसर में एक कैफेटेरिया और संग्रहालय से संबंधित वस्तुओं के प्रचार-प्रसार के लिए एक स्टाल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसमें अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पिस्तौल, महात्मा गांधी की अस्थियों को ले जाने वाले शव वाहन, सेंगोल, चरक व सुश्रुत के समय की मूर्तियों सहित अन्य वस्तुएं रखी जाएंगी। प्रभारी निदेशक ने माघ मेला शुरू होने से पहले दोनों महत्वपूर्ण सुविधा देने का भी निर्देश दिया है। इतना ही नहीं मानदेय पर स्वयंसेवी गाइड भी नियुक्त होंगे। संग्रहालय को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए दिसंबर के प्रत्येक वीकेंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। प्रभारी निदेशक ने हवाई अड्डे व प्रमुख होटलों में राष्ट्रीय संग्रहालय के बारे में पम्फलेट लगवाने व संग्रहालय को घूमने योग्य स्थलों की सूची में भी जोड़ने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।