बृजेश अध्यक्ष और सूर्यभान मंत्री बने

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई विभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। जनपद अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य सभी पदाधिकारी, जिनमें मंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष शामिल हैं, को सर्वसम्मति से चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने सभी को पद की शपथ दिलाई।

बृजेश अध्यक्ष और सूर्यभान मंत्री बने

प्रयागराज। संगठन बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई विभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन न्यू कटरा में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के बाद संगठन के जनपद अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, जनपद मंत्री सूर्यभान सिंह, संघर्ष समिति चेयरमैन आलोक कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप नारायण पाल, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश सेन, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह व संप्रेक्षक कमलेश कुमार पटेल सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कुमार राय सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद की शपथ दिलाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।