Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAll India RPF Dog Competition Begins on September 8 with 68 Participants
आरपीएफ के 68 श्वान के बीच होगी प्रतियोगिता

आरपीएफ के 68 श्वान के बीच होगी प्रतियोगिता

संक्षेप:

Prayagraj News - 18वीं अखिल भारतीय आरपीएफ श्वान प्रतियोगिता सूबेदारगंज में 8 सितंबर से शुरू होगी और 12 सितंबर तक चलेगी। इसमें आरपीएफ के सभी जोन से 68 श्वान भाग लेंगे। प्रतियोगिता नार्को, ट्रेकर और एक्सप्लोसिव...

Sep 06, 2025 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

18वीं अखिल भारतीय आरपीएफ श्वान प्रतियोगिता आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज में आठ सितंबर से शुरू हो रही है। यह प्रतियोगिता 12 सितंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में आरपीएफ के सभी जोन से कुल 68 श्वान भाग ले रहे हैं। एनसीआर में कुल 19 खोजी कुत्ता है। जबकि प्रयागराज में तीन हैं। नार्को, ट्रेकर और एक्सप्लोसिव (विस्फोटक) तीन कटेगरी में यह प्रतियोगिता होगी। इसमें सभी श्वान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्हें एक-एक टॉस्क दिया जाएगा। जैसे इमारत में रखा विस्फोटक पदार्थ खोज निकालना आदि।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।