राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव का हुआ स्वागत
Mar 01, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कार्यकारिणी की बैठक प्रयागराज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने की। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव और कुमार नारायण को उप्र के पूर्वी संभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कई सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रयागराज की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव व कुमार नारायण को उप्र के पूर्वी संभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में अमित कुमार सिंह रिंकू, प्रेमा श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र खरे, शिव नारायण श्रीवास्तव, सौरभ माथुर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


