ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजप्रदर्शनी में अक्षयवट और शृंगवेरपुर आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी में अक्षयवट और शृंगवेरपुर आकर्षण का केंद्र

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से ज्वाला देवी विद्या मंदिर परिसर में तीन दिनी अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को...

प्रदर्शनी में अक्षयवट और शृंगवेरपुर आकर्षण का केंद्र
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 11 Nov 2022 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से ज्वाला देवी विद्या मंदिर परिसर में तीन दिनी अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन भारतीय संस्कृति का बोध कराने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय एवं विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र ने उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में सांस्कृतिक, धार्मिक व एतहासिक महत्व के स्थलों को दिखाया गया है। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र के निदेशक रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी के अवलोकन से सभी विद्यार्थियों, आचार्यों एवं समाज के बंधुओं को भारतीय संस्कृति के विभिन्न पक्षों की जानकारी प्राप्त होगी। मुख्य आकर्षण अक्षयवट का चित्र, शृंगवेरपुर, नैमिषारण्य, श्रीबेनी माधव, मां अलोपशंकरी देवी, लेटे हुए हनुमानजी, कल्याणी देवी, मनकामेश्वर मंदिर, भगवान श्रीराम, भरद्वाज मुनि आश्रम, विंध्याचल धाम, कड़ा धाम, अयोध्या धाम, कुंभ पर्व, प्रयागराज संगम, दुर्वासा मुनि आश्रम, चित्रकूट का रामघाट, मारकंडेय महादेव, गोरखनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के साथ कई साहित्यकारों के चित्र हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद, प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, रामजी सिंह, युगल किशोर मिश्र, बांकेबिहारी पांडेय, विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े