अक्षय तृतीया पर गुलजार हुआ बाजार, 500 करोड़ का कारोबार

Piyush Kumar Srivastava हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में अक्षय तृतीया पर बाजार में जोरदार रौनक देखी गई, जहां लगभग 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ग्राहकों ने सोने-चांदी के गहनों, सिक्कों और मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। ज्वेलर्स के अनुसार, 18 कैरेट सोने के गहनों की सबसे ज्यादा मांग रही, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों में भी बिक्री हुई।

अक्षय तृतीया पर गुलजार हुआ बाजार, 500 करोड़ का कारोबार

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अक्षय तृतीया पर शहर का बाजार गुलजार रहा और करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दुकानों और शोरूमों में पहुंची, जहां सोने-चांदी के गहनों, सिक्कों और मूर्तियों की जमकर खरीदारी हुई।प्रयाग ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह के अनुसार सहालग को देखते हुए इस बार सोने के गहनों की मांग सबसे अधिक रही। सिविल लाइंस के शोरूमों में शाम के बाद भीड़ देखने को मिली। यहां 1.17 लाख रुपये की दुर्गा प्रतिमा और डेढ़ लाख रुपये की चांदी की पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति बिकी। एक शोरूम से 32 लाख रुपये का ब्रांडेड हार भी खरीदा गया।

ज्वेलर्स के मुताबिक 18 कैरेट सोने के गहनों की सबसे ज्यादा मांग रही, जबकि चांदी की पायल और बिछिया की बिक्री भी अच्छी रही।कैट के यूपी अध्यक्ष महेंद्र गोयल के अनुसार इस बार सोना-चांदी में 405 करोड़ रुपये से अधिक, वाहन में 11 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स में 8.5 करोड़ रुपये, फ्लैट-मकान में 85 करोड़ रुपये, मोबाइल में 30 लाख रुपये और अन्य क्षेत्रों में करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस दौरान 1200 से अधिक बाइक और 500 से अधिक कारों की बिक्री हुई।व्यापारी बोलेअक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार रहा। ग्राहकों ने सोने व चांदी के गहनों के अलावा सोने व चांदी के सिक्के भी खूब खरीदे। कुछ ने चांदी की मूर्तियां खरीदीं।- पंकज सिंह, राणा ज्वेलर्स-ग्राहकों को इस खास पर्व का इंतजार था। कई ने पहले से बुकिंग कराई थी। हार, चूड़ियां, चेन आदि की मांग रही। कुछ लोग सोमवार को भी खरीदारी करेंगे।- नमन गुप्ता, इंद्रिया शोरूमइस अक्षय तृतीया पर 18 कैरेट ज्वेलरी की मांग ज्यादा रही। खासकर महिलाओं ने 18 कैरेट के गहनों को पसंद किया। किफायती होने के साथ-साथ इसके आधुनिक डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।हर्षवर्धन गुप्ता (सुनहरी गोल्ड एंड डायमंड)-इस गर्मी में शुभ मुहूर्त पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की मांग रही। सबसे ज्यादा एयर कंडीशनर की बिक्री हुई। पांच स्टार इनवर्टर एसी की मांग अधिक रही।- केके श्रीवास्तव, केके सेल्सअक्षय तृतीया पर ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कराई थी। मनचाहे रंग और मॉडल की बुकिंग के चलते रविवार को करीब 16 गाड़ियों की डिलीवरी हुई। सोमवार के लिए भी बुकिंग है।-अंकित राज, सरस्वती मोटर्सअुनमानित कारोबारसोना चांदी के गहने- 405 करोड़ रुपयेवाहन - 11करोड़इलेक्ट्रॉनिक सामान- 8.5करोड़फ्लैट व मकान- 85 करोड़मोबाइल-30 लाखअन्य -25 करोड़बाइक-1200 से अधिककार-500 से अधिक

Voice of UP
Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।