Prayagraj News: शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष बने अखिलेश सिंह
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में पश्चिमी व्यापारी महासंघ की बैठक हुई। बैठक में अखिलेश सिंह को पुनः अध्यक्ष और राजेश गुप्ता को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया। विभिन्न व्यापारी समुदाय के सदस्य भी इस बैठक में शामिल हुए।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ की बैठक बुधवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अखिलेश सिंह को पुनः अध्यक्ष और राजेश गुप्ता को पुनः महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सुरेश गुप्ता, विकास वर्मा, राकेश जैन, संजय गुप्ता, वीरेंद्र केसरवानी, सुभाष केसरवानी, मनोज वर्मा, फैय्याज अहमद, मोइन अख्तर, धर्मेंद्र द्विवेदी, मयंक सोनकर, सुनील सिंह, अरुण श्रीवास्तव, मनीष सेठ, उज्ज्वल शर्मा, सोनू गुप्ता, सचित केसरवानी, शरद केसरवानी, सुशील केसरवानी, सुदीप केसरवानी, सौरभ केसरवानी, दशरथ लाल केसरवानी और सुनील कुशवाहा समेत अन्य मौजूद रहे।


