ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजहकीम रेशादुल इस्लाम को अजमल खां ग्लोबल अवार्ड

हकीम रेशादुल इस्लाम को अजमल खां ग्लोबल अवार्ड

हकीम रेशादुल इस्लाम को दिल्ली में अजमल खां ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यूनानी दिवस पर उन्हें इंडिया इस्लामिक कलचरल सेंटर में देश की 21 प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ यह सम्मान दिया...

हकीम रेशादुल इस्लाम को अजमल खां ग्लोबल अवार्ड
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 19 Feb 2020 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

हकीम रेशादुल इस्लाम को दिल्ली में अजमल खां ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यूनानी दिवस पर उन्हें इंडिया इस्लामिक कलचरल सेंटर में देश की 21 प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ यह सम्मान दिया गया।

पुराना शहर स्थित बैदन टोला इलाके के रहने वाले हकीम रेशादुल इस्लाम ने यूनानी चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी काफी सेवा दी है। वह काफी पुराने हकीम है। उनके इस योगदान पर उन्हें विश्व यूनानी दिवस पर दिल्ली में सम्मानित किया गया। ग्लोबल अवार्ड 2019 सम्मान समारोह का आयोजन इंडिया इस्लामिक कलचरल सेंटर में हकीम अजमल खां सोसाइटी की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि मलेशिया के गवर्नर अब्दुल हमीद रहे। सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद, पदमश्री प्रोफेसर अख्तरुल वासे, पदमश्री डॉ. मोहसिन वली व पत्रकार रवीश कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें हकीम अजमल खां ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया। अवार्ड मिलने पर इलाहाबाद यूनानी घराने में काफी उत्साह है। ऑल इंडिया तिब्बी कांग्रेस सेंटल सोसाइटी फॉर ह्यूमन हेल्थ के लोगों ने खुशी जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें