अब एआई से होगी जमीन रजिस्ट्री की निगरानी
Prayagraj News - भारत में जमीन रजिस्ट्री में धांधली रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए एआई के उपयोग का आदेश दिया है। कार्ययोजना एक सप्ताह में प्रस्तुत की जाएगी।

जमीन रजिस्ट्री में धांधली रोकने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल होगा। कामकाज में एआई का उपयोग करने के लिए स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। दावा किया जा रहा है कि एआई के इस्तेमाल से जमीन रजिस्ट्री का काम पारदर्शी होगा। विभाग के कामकाज में एआई का इस्तेमाल करने के लिए प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने महानिरीक्षक निबंधन को आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति प्रयागराज कार्यालय में भी आई है। आदेश में प्रमुख सचिव ने लिखा है कि कार्यप्रणाली को पारदर्शी, त्वरित, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के एआई का उपयोग प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके उपयोग से प्रशासनिक दक्षता, डेटा विश्लेषण, शिकायत निस्तारण, सेवा वितरण, निगरानी व निर्णय प्रक्रिया को और सशक्त बनाया जा सकेगा। प्रमुख सचिव ने आदेश में एआई के इस्तेमाल के सिलसिले में कार्ययोजना बनाकर एक सप्ताह में भेजने को कहा है। कार्ययोजना में पांच बिंदुओं पर सुधार का जिक्र किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



