बघाड़ा जैसे रिहायशी इलाके में 156 किसानों के गाटे
Prayagraj News - प्रयागराज के बघाड़ा में 156 कृषि योग्य गाटे मिले हैं, जो पहले जमींदारी उन्मूलन कानून के तहत थे। इस क्षेत्र में तेजी से फॉर्मर रजिस्ट्री का काम चल रहा है। अब इन गाटों के मूल काश्तकारों की खोज की जा रही है। यहां की भूमि अब आवासीय क्षेत्र में बदल गई थी, जिससे खेती बंद हो गई।

प्रयागराज। बघाड़ा जैसी घनी बस्ती। जहां जिस ओर नजर जाए, वहां मकान और दुकान दिखाई देती हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि यहां पर कृषि योग्य भूमि है। किसानों के 156 गाटे यहां पर मौजूद हैं। इसकी जानकारी तब हुई जब किसान रजिस्ट्री के लिए दस्तावेजों को निकाला गया। इस वक्त जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री का काम तेजी के साथ चल रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष रजिस्ट्री को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बघाड़ा क्षेत्र में जब जमीन के दस्तावेज देखे गए तो 156 गाटे ऐसे मिले जिन्हें जमींदारी उन्मूलन कानून के तहत रखा गया था। यह कृषि योग्य भूमि पाई गई।
समय के साथ यह आवासीय गाटे में दर्ज हो गया और यहां पर खेती होना बंद हो गई। बड़ी बात यह है कि इसमें प्रमुख जमीन बघाड़ा के बीचोंबीच का हिस्सा है। यानी जहां पर रेलवे का अंडरपास बना है, उसके आसपास और ऐनी बेसेंट स्कूल के आसपास पास का क्षेत्र है। फिलहाल गाटों को निकलवाकर इसकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि 156 गाटे इस क्षेत्र में दिखे हैं। जिसके बाद इसके मूल काश्तकारों की तलाश की जा रही है। आमतौर पर सदर तहसील में किनारे की ओर कृषि योग्य जमीन है, लेकिन अब यहां है, जो समय के साथ घनी आबादी बन गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


