यूपी बार कौंसिल चुनाव : आठ जिलों की मतगणना में आगरा की हरजीत आगे
Prayagraj News - प्रयागराज में यूपी बार कौंसिल के चुनावों की मतगणना में आगरा की हरजीत अरोड़ा 1251 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ 748 वोट लेकर दूसरे और योगेंद्र प्रताप सिंह 628 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अन्य प्रत्याशियों के वोटों की गिनती भी जारी है।

प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए जारी मतगणना में आगरा की हरजीत अरोड़ा प्रथम वरीयता के 1251 वोट हासिल कर सबसे आगे चल रही हैं। निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ मंगलवार शाम तक हुई वोटों की गिनती में पहली वरीयता के 748 वोट पाकर दूसरे और योगेंद्र प्रताप सिंह 628 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।यूपी बार कौंसिल के सचिव राम किशोर शुक्ल के अनुसार मंगलवार शाम तक पहली वरीयता के वोटों की गिनती के बाद अन्य प्रत्याशियों में विनोद कुमार रावत (451 वोट) चौथे, हरेंद्र सिंह (422) पांचवें, प्रशांत सिंह अटल (409) छठवें, राकेश पाठक (393) सातवें, पूरन सिंह राजपूत (364) आठवें, अनुराग पांडेय (338) नौवें, इमरान माबूद खान (306) 10वें, अनूप कुमार शर्मा (290) 11वें, मधुलिका यादव (284) 12वें, अरविंद मिश्र (276) 13वें, अमरेंद्र नाथ सिंह (245) 14वें, अरविंद तिवारी (244) 15वें, अजय यादव (232) 16वें, बजरंग मिश्र (209) 17वें, परेश मिश्र (208) 18वें, प्रदीप कुमार राय (206) 19वें, जय नारायण पांडेय (189) 20वें, खालिद खान (187) 21वें, दुर्विजय सिंह (184) 22वें, इमरान उल्लाह (184) 23वें, राधा यादव (183) 24वें, रजनीश (179) 25वें, कुलदीप दुबे (175) 26वें, नाहर सिंह यादव (174) 27वें, हरिमोहन (172) 28वें, सरताज आलम (168) 29वें, अंकज मिश्र (165) 30वें, अजय शंकर श्रीवास्तव (162) 31वें, गुरदयाल (161) 32वें, किलेंद्र उपाध्याय (161) 33वें, पांचूराम मौर्य (152) 34वें, देवेंद्र मिश्र नगरहा (144) 35वें, सुधांशु कुमार बाजपेई (142) 36वें, तेजभान सिंह (135) 37वें, जानकी शरण पांडेय (132) 38वें, सैयद मेहफुजुर रहमान फैज़ी (129) 39वें और तेज सिंह बघेल (114) 40वें स्थान पर थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


