Prayagraj News: सीएम के आगमन से पहले आंदोलनकारी नजरबंद
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर पुलिस ने सोमवार को युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को नजरबंद कर लिया है।
सीएम के आगमन से पहले आंदोलनकारी नजरबंद
Prayagraj News: प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर पुलिस ने सोमवार को युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को नजरबंद कर लिया है। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली के आधार पर करने की मांग को लेकर अनिल सिंह के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे में कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यही नहीं धरनास्थल पर भी फोर्स तैनात है। सिविल लाइंस पुलिस ने पहले ही धारा 163 लागू कर रखी है इसलिए किसी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।


