27 स्टेशनों पर लगेगी वाटर वेंडिंग मशीन
प्रयागराज मंडल के 27 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ती दर पर शुद्ध आरओ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें पानी की कीमत केवल पांच रुपये प्रति लीटर होगी। ई-नीलामी 12 और 14 मई को होगी।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल के 27 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द सस्ती दर पर शुद्ध और ठंडा आरओ पानी मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने इन स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मशीनों से यात्री अपनी बोतल में मात्र पांच रुपये प्रति लीटर की दर से पानी ले सकेंगे। रेलवे प्रशासन इसके लिए 12 और 14 मई को दो चरणों में ई-नीलामी कराएगा। चयनित एजेंसियों को पांच वर्षों तक मशीनों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी।प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को किफायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना रेलवे का उद्देश्य है।
फतेहपुर स्टेशन पर सबसे अधिक सात मशीनें लगाई जाएंगी, जबकि खुर्जा और चुनार में पांच-पांच मशीनें स्थापित होंगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


