ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजएई भर्ती का परिणाम बदला, 15 अभ्यर्थी बाहर, 22 नए चयनित

एई भर्ती का परिणाम बदला, 15 अभ्यर्थी बाहर, 22 नए चयनित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य / विशेष चयन) परीक्षा- 2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) भर्ती का परिणाम सोमवार को...

एई भर्ती का परिणाम बदला, 15 अभ्यर्थी बाहर, 22 नए चयनित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 01 Nov 2022 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य / विशेष चयन) परीक्षा- 2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) भर्ती का परिणाम सोमवार को संशोधित कर दिया। सहायक अभियंता (कृषि) पद पर पूर्व में साक्षात्कार के लिए चयनित सिविल और मैकेनिकल शाखा के 15 अभ्यर्थियों को बाहर करते हुए कृषि शाखा के 22 और अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

29 सितंबर को घोषित लिखित परीक्षा के परिणाम में कुल 27 अभ्यर्थी सफल थे। अब संशोधित परिणाम में 34 अभ्यर्थी सफल हैं। इन पदों के लिए 18 अक्तूबर को हो चुके साक्षात्कार में शामिल सिविल और मैकेनिकल शाखा के 15 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी निरस्त हो गया है। आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार संशोधित परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से सूचना दी जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें