Prayagraj News: तीन दिन बाद सावन, व्यवस्थाएं कराएं दुरुस्त

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: सावन माह में सुजावन देव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्थिति का निरीक्षण किया और सुरक्षा व सुविधा संबंधी समस्याओं का समाधान किया। अधिकारियों को बुनियादी ढांचे की मरम्मत और आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं।

तीन दिन बाद सावन, व्यवस्थाएं कराएं दुरुस्त
तीन दिन बाद सावन, व्यवस्थाएं कराएं दुरुस्त

Prayagraj News: सावन माह में सुजावन देव मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत राजीव गिरि ने पिछले दिनों डीएम मनीष कुमार वर्मा से मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद डीएम ने निर्देश दिया तो सोमवार को अफसरों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पिछले वर्ष आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सीढ़ियों की रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को भी समय रहते ठीक करने को कहा गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिए। प्रशासन ने सावन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस, बिजली विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम बारा शिखा शंखवार और एसीपी कौड़िहार अब्दुल सलाम खान ने ग्राम पंचायत देवरिया के सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी विभागों को लापरवाही न बरतने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस मौके पर घूरपुर थाना प्रभारी, ग्राम पंचायत देवरिया के सचिव मनोज कुमार, एडीओ पंचायत जसरा, मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj News: तीन दिन बाद सावन, व्यवस्थाएं कराएं दुरुस्त