एडीजी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल का किया निरीक्षण

Feb 10, 2026 11:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी रामकृष्ण स्वर्णकार ने मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, अनुशासन, पठन-पाठन की गुणवत्ता और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

एडीजी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल का किया निरीक्षण

प्रयागराज। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी रामकृष्ण स्वर्णकार ने मंगलवार को चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया। एडीजी ने विद्यालय शैक्षणिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय का अनुशासन, पठन-पाठन की गुणवत्ता, कक्षाओं की स्थिति, कंप्यूटर लैब आदि की स्थिति व प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए और अधिक प्रभावी किए जाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने वाहिनी परिसर में स्थित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भी भ्रमण कर सुदृढ़ीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्या मंगला मिश्र, सहायक सेनानायक अब्दुल रज्जाक, शिविरपाल अमित कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।