Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsABVP Appeals for Peace and Academic Dignity at Allahabad University
एबीवीपी ने प्रॉक्टर को ज्ञापन देकर परिसर में शांति की मांग
संक्षेप:
Prayagraj News - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शांति और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए कुलानुशासक को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि शिक्षा का केंद्र होने के नाते, विश्वविद्यालय में सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस मौके पर कई छात्र नेता उपस्थित रहे।
Feb 09, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी )इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में शांति, सामाजिक समरसता और अकादमिक गरिमा बनाए रखने के लिए सोमवार को कुलानुशासक को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का केंद्र है, इसलिए सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। काव्यांशी कुमारी ने कहा कि इविवि अपनी विशिष्ट परंपरा के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर हिमांशु पांडेय, प्रशंसा सिंह जाटव, अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




