ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराज प्रयाग स्टेशन के पास युवक को गोली मारने वाले फरार

प्रयाग स्टेशन के पास युवक को गोली मारने वाले फरार

प्रयाग स्टेशन के पास बीती रात बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक के चेहरे पर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग...

 प्रयाग स्टेशन के पास युवक को गोली मारने वाले फरार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 31 May 2023 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। प्रयाग स्टेशन के पास बीती रात बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक के चेहरे पर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मानधाता, प्रतापगढ़ निवासी कृष्ण प्रसाद का बेटा आर्यन पांडेय अपने दोस्त ऋषभ सिंह के साथ प्रयाग स्टेशन के पास लॉज में रहता है। मंगलवार को दोनों स्टेशन की तरफ जा रहे थे। आर्यन आगे-आगे चल रहा था। उसी वक्त बाइक सवार दो युवक पहुंचे और आर्यन के चेहरे पर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पीछे से ऋषभ दौड़ा लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। चेहरे पर गोली लगने से आर्यन खून से लथपथ हो कर गिर गया। रात में ही आसपास के छात्रों की मदद से ऋषभ उसे लेकर एसआरएन पहुंचा। यहां पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस आयुक्त रमित शर्मा समेत अन्य पुलिस पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें