Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAbdul Hamid Martyrdom Day Commemoration by Allahabad Welfare Committee

बलिदान दिवस पर अब्दुल हमीद को किया याद
संक्षेप:
Prayagraj News - इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने दरियाबाद में अमर शहीद अब्दुल हमीद की बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद हिन्दू-मुस्लिम एकता और देशभक्ति के प्रतीक हैं। इस...
Sep 10, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
इलाहाबाद जनकल्याण समिति की ओर से बुधवार को दरियाबाद में अमर शहीद अब्दुल हमीद को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला उर्फ सद्दाम हुसैन ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद न केवल भारतीय सेना के शौर्य के प्रतीक हैं, बल्कि वे हिन्दू-मुस्लिम एकता और देशभक्ति की मिसाल भी हैं। उनका बलिदान हमें सिखाता है कि देश सबसे ऊपर है। परशुराम चौहान, मौअज्जम अंसारी, कृष्ण गोपाल, नजफ फातिमा, मोहम्मद आसिफ, यूनुस रियाज मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




