आप नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, नाराजगी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में आम आदमी पार्टी के दो नेताओं, सर्वेश यादव और पवन तिवारी, को लखनऊ में छात्र आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके घर पर डेरा डाला और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया।

आप नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, नाराजगी

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ में छात्रों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे आप जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव व काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी को हाउस अरेस्ट किया गया। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक पुलिस ने घर पर डेरा डाल दिया। नेताओं ने इसकी निंदा की।आप जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा पेपर लीक के खिलाफ लड़ रहे छात्रों की आवाज को सरकार लाठी और नजरबंदी से नहीं दबा सकती। आम आदमी पार्टी के काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा पेपर माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय, छात्रों के शुभचिंतकों को गिरफ्तार और नजरबंद किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।