
कभी बिजली का बिल जमा न करने वालों को भी मिलेगा लाभ
Prayagraj News - प्रयागराज में 895 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद अब तक बिल नहीं जमा किया है। इन उपभोक्ताओं को एक दिसंबर से शुरू होने वाली बिजली बिल राहत योजना का लाभ मिलेगा। कुल बकाया 811.13 लाख रुपये है, जिसमें घरेलू और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को विशेष लाभ दिया जाएगा।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में 895 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल नहीं जमा किया। ऐसे उपभोक्ताओं की पूरी डिविजनवार सूची तैयार हो गई है। इन उपभोक्ताओं को आगामी एक दिसंबर से शुरू होने वाली बिजली बिल राहत योजना में लाभ मिलेगा। इनमें घरेलू (एलएमवी-1) और छोटे व्यावसायिक (एलएमवी-2 ) उपभोक्ताओं को विशेष लाभ दिया जाएगा। बिजली विभाग की ओर से बनी सूची में 895 उपभोक्ता शामिल हैं, जिन पर कुल 811.13 लाख रुपये का बकाया है। कल्याणी देवी में कुल 10 उपभोक्ताओं का 22.96 लाख बकाया है। यहां पर एसडीओ कल्याणी देवी में छह, पावर हाउस में एक तो खुसरोबाग में पांच उपभोक्ताओं का नाम शामिल है।
इसी तरह नैनी नैनी डिविजन कुल 87 उपभोक्ताओं पर 23.37 लाख बकाया है। नैनी में 18, जेल रोड में 29 और झूंसी में 40 उपभोक्ता है। ऐसे उपभोक्ताओं को भी बकाया मूलधन और ब्याज में छूट मिलेगी। रामबाग डिविजन में कुल 39 उपभोक्ता पर 8.31 लाख रुपये बकाया है। फोर्ट रोड में 17 उपभोक्ता, रामबाग में चार और गऊघाट में 18उपभोक्ता है। इसी तरह करेली डिविजन 49 उपभोक्ता पर 47.06 लाख रुपये बकाया है। करेली उपकेंद्र में 48, कल्याणी देवी में एक उपभोक्ता है। टैगोर टाउन डिविजन में 355 उपभोक्ता पर 410.95 लाख बकाया है। तेलियरगंज में 161, शांतिपुरम में 192 और टैगोर टाउन में दो उपभोक्ता पर बकाया है। इसी तरह मेयो हाल डिविजन में 25 उपभोक्ता पर 6.98 लाख और बमरौली डिविजन में 330 उपभोक्ता पर 291.50 लाख बिल बकाया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




