अरैल घाट पर गंगा में छोड़ा पांच हजार मछलियों का बीज

अरैल घाट पर गंगा में छोड़ा पांच हजार मछलियों का बीज

संक्षेप:

Prayagraj News - केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) ने अरैल घाट से गंगा में 5,000 कार्प मछलियों का बीज छोड़ा। यह रैंचिंग कार्यक्रम नमामि गंगे परियोजना के तहत मछलियों की प्रजातियों को बढ़ाने के...

Aug 12, 2025 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) की ओर से मंगलवार को अरैल घाट से गंगा में पांच हजार कार्प मछलियों का बीज छोड़ा गया। सिफरी के वैज्ञानिक डॉ. डीएन झा ने बताया कि कतला, रोहू और मृगल छोड़ा गया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा और सहायक नदियों में कम हो रही मछलियों की प्रजातियों को बढ़ाने के उदेश्य से रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर वन संरक्षक तुलसीदास शर्मा, डॉ. बीआर चौहान, डॉ. विकास कुमार, डॉ. वेंकटेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।