ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजनिरंकारी मिशन के संत समागम में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

निरंकारी मिशन के संत समागम में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

संत निरंकारी मिशन की ओर से शुक्रवार को परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय 44वां प्रादेशिक संत समागम शुरू हुआ। समागम में देश के कई राज्यों के लगभग पांच लाख...

निरंकारी मिशन के संत समागम में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 24 Mar 2023 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। संत निरंकारी मिशन की ओर से शुक्रवार को परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय 44वां प्रादेशिक संत समागम शुरू हुआ। समागम में देश के कई राज्यों के लगभग पांच लाख अनुयायी माता सुदीक्षा के दर्शन और सत्संग सुनने के लिए समागम में शामिल हुए। समागम की शुरूआत निरंकारी मिशन के जयमाला और सांझा हार से हुई। इस अवसर पर हर्षोल्लास से 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पांच दूल्हों ने मिशन की वर्दी में दुल्हन को हार पहनाया। परिणय सूत्र में बंधे नवदंपत्तियों में उप्र के 45, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के एक-एक लोग रहे। मांगलिक गीत के साथ मंत्र स्वरूप चार निरंकारी लांवां पढ़ी गयी। हर लांवां के अंत में सद्गगुरु माता सुदीक्षा और राजपिता रमित ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। सामूहिक विवाह के बाद सेवादल की शोभायात्रा निकाली गयी। बैंड बाजे की धुन पर उल्लास के साथ हजारों अनुयायी शोभायात्रा में शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें