ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजबिना टिकट 494 यात्रियों से 3.29 लाख जुर्माना वसूला

बिना टिकट 494 यात्रियों से 3.29 लाख जुर्माना वसूला

रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना वसूला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिभूषण एवं हिमांशु शुक्ला के...

बिना टिकट 494 यात्रियों से 3.29 लाख जुर्माना वसूला
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 24 Mar 2023 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना वसूला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिभूषण एवं हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में प्रयागराज जंक्शन पर टिकट चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट और स्टेशन पर गंदगी फैलाने के आरोप में 494 यात्रियों से तीन लाख 29 हजार 230 रुपये जुर्माना वसूल किया। 23 मार्च को सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार एवं मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला के नेतृत्व में 12 बजे से आठ बजे तक प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर गहन घेराबंदी करके चेकिंग अभियान चला। 11 ट्रेनों में चेकिंग की गई। 223 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया और एक लाख 94 हजार जुर्माना वसूला। वहीं अन्य आरोप में 271 लोगों को पकड़ कर उनसे एक लाख 34 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूल किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें