नए सत्र में 20 फीसदी पाठ्यक्रम की कटौती
नए सत्र में 20 फीसदी पाठ्यक्रम की कटौती इविवि -वार्षिक और सेमेस्टर में 80
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में 80 फीसदी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करनी होगी। क्योंकि 20 फीसदी पाठ्यक्रमों की कटौती की गई है। कोरोना के चलते सत्र प्रभावित हुआ है। इसके चलते वार्षिक एवं सेमेस्टर पाठ्यक्रम 20 फीसदी कम किया गया है। इसी के आधार पर परीक्षा कराई जाएगी। इविवि के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्नातक प्रथम एक सितंबर से और द्वितीय वर्ष की कक्षाएं दस सितंबर से शुरू होंगी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार द्वितीय, पंचम, सप्तम, और नौवे सेमेस्टर की कक्षाएं सात जुलाई से शुरू हैं। इनकी परीक्षाएं दस से 20 अक्तूबर के मध्य प्रस्तावित हैं। तृतीय, पंचम, अष्ठम, दसवें सेमेस्टर की कक्षाएं एक नवंबर से शुरू होंगी€। इनकी परीक्षाएं 1 से दस फरवरी 2023 में प्रस्तावित हैं। चतुर्थ, सप्तम व नौवे सेमेस्टर की कक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। इन सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 से 30 मई के बीच प्रस्तावित हैं।
स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पांच अगस्त से शुरू होंगी। स्नातक तृतीय वर्ष की कक्षाएं सात जुलाई से शुरू हैं। इनकी वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से प्रस्तावित है। प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक सितंबर से प्रस्तावित हैं। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पांच से प्रस्तावित हैं। वहीं द्वितीय वर्ष की कक्षाएं दस सितंबर से शुरू होंगी। इनकी परीक्षाएं 9 अप्रैल से प्रस्तावित हैं।
वर्जन
शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए जारी अकादमिक कैलेंडर में स्पष्ट किया गया है कि सेमेस्टर I ,III, IV ,V, VI, VII, VIlI, IX, और X तथा वार्षिक सत्र 2021-22 एवं 2022- 23 के पाठ्यक्रम में 80 फीसदी ही शामिल होगा। इसमें 20 फीसदी की कटौती होगी। हर पेपर 2 घंटे का होगा। छात्रों को चार प्रश्न के उत्तर देने होंगे।
डॉ.जया कपूर, पीआरओ, इविवि।
