18th All India RPF Dog Competition Explosives and Drugs Search रैंम्बो, बोल्ट और हीरो ने जमीन के अंदर से खोज निकाला विस्फोटक, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj News18th All India RPF Dog Competition Explosives and Drugs Search

रैंम्बो, बोल्ट और हीरो ने जमीन के अंदर से खोज निकाला विस्फोटक

Prayagraj News - सूबेदारगंज में चल रही 18वीं ऑल इंडिया आरपीएफ श्वान प्रतियोगिता के तीसरे दिन, खोजी कुत्तों ने विस्फोटक और नशीले पदार्थों को ढूंढने में शानदार प्रदर्शन किया। रैम्बो, बोल्ट और हीरो ने अपनी प्रतिभा दिखाई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 10 Sep 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
रैंम्बो, बोल्ट और हीरो ने जमीन के अंदर से खोज निकाला विस्फोटक

सूबेदारगंज में चल रही 18वीं ऑल इंडिया आरपीएफ श्वान प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को विस्फोटक और नशीले पदार्थ को विभिन्न जगहों पर खोजना था। इस दौरान रैम्बो, बोल्ट और हीरो आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले चरण में एक टेंट के अंदर 10 जगहों पर जमीन के अंदर नशीला पदार्थ गाड़ दिया गया। इसके बाद वहां पर खोजी कुत्तों को बुलाया गया। रैंम्बो और बोल्ट आदि ने आसानी से उसे ढूंढ निकाला। दूसरी प्रतियोगिता में 10 जगहों पर खोदाई करके विस्फोटक पदार्थ को छिपाया गया। खोजी कुत्ता हीरो पहुंचा और जहां विस्फोटक पदार्थ गाड़ा गया था, वहीं पर बैठकर अपने हैंडलर को इशारा किया।

इसी तरह से अन्य खोजी कुत्तों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अगले चरण में बाइक और लोगों की जेब में रखा सामान को ढूंढना था। आठ इवेंट में कुल 50 श्वानों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।