दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाकर मारने की कोशिश
प्रयागराज में कांशीराम आवास विकास योजना की 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसी युवती का इलाज चल रहा है। आरोपी चाचा पर दुष्कर्म का आरोप है, और उसके भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रयागराज, संवाददाता। कांशीराम आवास विकास योजना तेलियरगंज निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी को दुष्कर्म के बाद मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसी युवती का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुष्कर्म का आरोप सगे चाचा पर है। किशोरी के भाई की तहरीर पर शिवकुटी थाने में आरोपी चाचा सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता के बड़े भाई के अनुसार वह दो भाई और एक बहन हैं। माता-पिता के न होने के कारण 17 वर्षीय छोटा भाई और 14 वर्षीय बहन नाना के घर कॉलोनी में रहते थे। मौसी से शादी होने के कारण उसके चाचा भी नाना के घर पर ही रहते हैं।
आरोप है कि चाचा काफी समय से बहन के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत पर चाची मारपीट करने के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करती। कई-कई दिन भोजन नहीं देती और तेजाब डालकर जला देने की धमकी देकर चुप करा देती। नाना और दादी ने भी शिकायत पर कुछ करने की बजाय हमेशा चाचा का ही साथ दिया। पीड़िता के मुताबिक 28 मई की रात भी चाचा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। अगले दिन उसने इसकी शिकायत चाची/मौसी से की तो वह भड़क गई। इसी मामले में कहासुनी के दौरान शाम करीब चार बजे उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बाद में भाई को बुलाकर बताया कि उसने खुद से आग लगाई है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुटी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर चाचा-चाची, नाना और दादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


