केबिन बंद कर डॉक्टर ने युवती के उतरवाए कपड़े, मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, हंगामा

Yogesh Yadav प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता
share

प्रयागराज के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर बीए की एक छात्रा ने इलाज के दौरान छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि माइग्रेन के चेकअप के बहाने डॉक्टर ने केबिन लॉक कर उसके कपड़े उतरवाए और गलत हरकतें कीं।

केबिन बंद कर डॉक्टर ने युवती के उतरवाए कपड़े, मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, हंगामा

UP News: प्रयागराज के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर बीए की छात्रा ने इलाज के दौरान गलत हरकतें करने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया है। माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने केबिन का दरवाजा लॉक करके उसके शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े उतारकर छेड़खानी की। नीचे के कपड़े भी उतारने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर डॉ. शर्मा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

सुलेमसराय की रहने वाली बीए की छात्रा की तहरीर के मुताबिक, वह बुधवार रात करीब दस बजे अपने भाई के साथ सिविल लाइंस स्थित न्यूरो सर्जन डॉ. शर्मा की क्लीनिक पर माइग्रेन का इलाज कराने गई थी। उसे 74 नंबर मिला और वह अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसका भाई किसी काम से घर चला गया। थोड़ी देर बाद नंबर आने पर छात्रा डॉक्टर के केबिन के अंदर गई।

Voice of UP

छात्रा का आरोप है कि डॉक्टर ने जांच की बात कहकर अन्य मरीजों को बाहर कर दिया और अपने केबिन का दरवाजा लॉक कर लिया। मेरे शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े उतारकर छेड़खानी करने लगे। डॉक्टर ने उसे नीचे के कपड़े भी उतारने के लिए बोला, लेकिन उसने इसका विरोध किया और कहा कि उसे जांच नहीं करानी है। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो बाहर खड़े मरीज जुट गए।

छात्रा ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी। छात्रा का भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर डॉक्टर ने सभी को बाहर कर अंदर से मेन गेट बंद कर लिया। डॉक्टर ने छेड़खानी या किसी गलत हरकत से इनकार करते हुए इसे रूटीन चेकअप बताया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया जाएगा।

क्या बोले डॉक्टर

छात्रा के छेड़खानी के आरोपों पर डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा ने भी सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। डॉक्टर शर्मा ने कहा कि पीड़िता उनके यहां पिछले तीन महीने से इलाज करा रही थी। बुधवार की रात करीब 9.00 बजे छात्रा उनके हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी। छात्रा का इलाज भी किया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद छात्रा ने उनके ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। डॉक्टर शर्मा का कहना है कि उन्हें आशंका है कि छात्रा को बहला कर उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसे आरोप लगवाए गए हैं। डॉक्टर का कहना है कि निष्पक्ष जांच होगी तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।