इंस्टाग्राम वाली गर्लफ्रेंड निकली अपनी ही पत्नी, चेहरे से दुपट्टा हटाते ही उतरी इश्कबाजी, उठा ले गई पुलिस

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के दारागंज में एक पति को अपनी पत्नी से ही 'इंस्टाग्राम इश्क' करना भारी पड़ गया। चार साल से अलग रह रही पत्नी ने फर्जी आईडी बनाकर पति से संपर्क किया, जिसे पति पहचान नहीं पाया। जब पति अपनी कथित प्रेमिका से शादी का वादा कर नागवासुकी मंदिर मिलने पहुंचा, तो सामने पत्नी को देख सन्न रह गया।

इंस्टाग्राम वाली गर्लफ्रेंड निकली अपनी ही पत्नी, चेहरे से दुपट्टा हटाते ही उतरी इश्कबाजी, उठा ले गई पुलिस

संगम नगरी प्रयागराज के दारागंज इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और ठहाके भी लगा रहे हैं। एक रंगीन मिजाज पति इंस्टाग्राम पर जिस लड़की से दोस्ती कर इश्कबाजी कर रहा था। प्रेमिका समझकर दिल दे बैठा और जिससे शादी के वादे करने लगा, वह असल में उसकी अपनी ही पत्नी निकली। होटल में मिलने के लिए लगातार बुलाता रहा लेकिन मंदिर में मिलने की बात तय हुई। यहां जैसे ही पत्नी ने चेहरे से दुपट्टा हटाया, पति के होश उड़ गए। प्यार का भूत उतरा तो हंगामा मचा दिया। अंततः पुलिस बुलानी पड़ी। पत्नी की तहरीर पर पति को पुलिस थाने उठा ले गई।

चार साल से मायके में थी पत्नी

मामला नवाबगंज के जगापुर गांव की रहने वाली सोनी त्रिपाठी से जुड़ा है। सोनी की शादी करीब नौ वर्ष पहले प्रतापगढ़ के कालाकांकर निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ 'राजा' से हुई थी। सोनी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था। पिछले चार वर्षों से सोनी अपनी पांच साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी और न्याय की गुहार लगा रही थी, लेकिन पति उसे अपनाने को तैयार नहीं था।

Voice of UP

इंस्टाग्राम पर बिछाया जाल

पति की रंगीन मिजाजी और उसके चाल-चलन का पता लगाने के लिए सोनी ने एक अनोखा रास्ता चुना। उसने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई और पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। प्रभुदत्त उसे पहचान नहीं सका और उसे कोई दूसरी लड़की समझकर चैटिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों के बीच बातचीत होने लगी। प्रभुदत्त एकतरफा प्यार भी करने लगा। उसने अपनी 'इंस्टाग्राम वाली गर्लफ्रेंड' के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसे मिलने के लिए होटल आने का दबाव बनाने लगा।

मंदिर में मुलाकात और हाई वोल्टेज ड्रामा

सोनी ने होटल जाने से मना कर दिया और मिलने के लिए दारागंज स्थित ऐतिहासिक नागवासुकी मंदिर का स्थान तय किया। प्रभुदत्त पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचा, तो सोनी वहां पहचान छिपाकर चेहरा ढंक कर पहुंची। प्रभुदत्त जैसे ही करीब आया और सोनी ने अपने चेहरे से दुपट्टा हटाया, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

खुद को फंसता देख प्रभुदत्त ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। लेकिन सोनी ने पहले ही सतर्कता बरतते हुए परिजनों और पुलिस को सूचित कर दिया था। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने प्रभुदत्त को दबोच लिया और थाने ले आई। दारागंज पुलिस ने बताया कि सोनी की तहरीर के आधार पर आरोपी पति प्रभुदत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।