Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने मुखाग्नि दी, अखिलेश ने किए अंतिम दर्शन

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके ससुर ने चिता को मुखाग्नि दी। लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव-शिवपाल और धर्मेंद्र यादव ने अंतिम दर्शन किए। अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ मौजूद रहे।

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने मुखाग्नि दी, अखिलेश ने किए अंतिम दर्शन

prateek yadav antim sanskar

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके ससुर ने चिता को मुखाग्नि दी। लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव-शिवपाल और धर्मेंद्र यादव ने अंतिम दर्शन किए। अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ मौजूद रहे। इससे पहले प्रतीक की अंतिम यात्रा निकाली गई थी। जिसमें सपा-भाजपा के नेताओं समेत हजारों की तादाद में समर्थक मौजूद रहे।

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर ने दी मुखाग्नि

प्रतीक यादव का लखनऊ के भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार हुई। उनकी चिता को ससुर अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इससे पहले अखिलेश, शिवपाल और धर्मेंद्र यादव ने अंतिम दर्शन किए। इस दौरान अपर्णा यादव दोनों बेटियों के साथ मौजूद रहीं

Share

अखिलेश-धर्मेंद्र ने प्रतीक की चिता पर लकड़ियां रखीं

अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव और आदित्य ने प्रतीक की चिता पर लकड़ियां रखी, और अंतिम दर्शन किए। इस दौरान पत्नी अपर्णा और उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं।

Share

अखिलेश-शिवपाल ने प्रतीक के अंतिम दर्शन किए

अंतिम संस्कार से पहले अखिलेश यादव, शिवपाल यादव ने प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन किए। थोड़ी देर पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी।

Share

ससुर अरविंद बिष्ट देंगे प्रतीक यादव को मुखाग्नि

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उनके ससुर अरविंद बिष्ट मुखाग्नि देंगे। प्रतीक की पत्नी, उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद हैं। इस दौरान बैकुंठधाम का माहौल पूरी तरह गमगीन है।

Share

प्रतीक यादव की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू

प्रतीक यादव के शव को चिता रखा गया है। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिवार के सभी लोग मौजूद हैं।

Share

डिंपल यादव ने प्रतीक को अंतिम श्रद्धांजलि दी

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को उनके आवास पर जाकर अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रतीक सपा के संस्थापक मुलायम सिंह के पुत्र, अखिलेश के भाई और अपर्णा यादव के पति थे।

Share

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में पहुंचे अखिलेश, बेटियों के साथ बैठे

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में होगा। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी दोनों बेटियों के साथ बैठे। उन्होंने संवेदना व्यक्त की है।

Share

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने अखिलेश यादव पहुंचे

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंच गए हैं। इसके अलावा शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव समेत तमाम सपा के नेता अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद हैं।

Share

थोड़ी देर में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड में थोड़ी देर में होगा। उनकी पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां और उनके परिवार के लोग मौजूद हैं। प्रतीक अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

Share

प्रतीक की शव यात्रा भैंसाकुंड पहुंची, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

प्रतीक की शव यात्रा भैंसाकुंड पहुंच गई है। इस दौरान ‘प्रतीक अमर रहें’ के नारे लगे। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के लोग, उनके समर्थक और बीजेपी-सपा के नेता भी पहुंचे हुए हैं। बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया था

Share

शिवपाल यादव श्मशान घाट पहुंचे

प्रतीक यादव के चाचा शिवपाल भी भैंसाकुंड पहुंच गए हैं। जहां अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी है। कुछ मिनटों में प्रतीक का शव पहुंचेगा। इससे पहले शिवपाल ने आवास पहुंचकर प्रतीक को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

Share

1090 चौराहा पहुंची प्रतीक यादव की शव यात्रा

प्रतीक यादव की शव यात्रा उनके आवास से 1090 चौराहा पर पहुंच गई है। थोड़ी देर में भैंसाकुंड पहुंच जाएगी। इस दौरान हजारों समर्थक शामिल हुए। हाईवे की दूसरी लेन से जा रहे लोगों ने कार रोककर शव के दर्शन किए।

Share

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भैंसाकुंड पहुंचे

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भैंसाकुंड पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होने सुबह प्रतीक के आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी थी। और परिवार को ढांढस बंधाया था।

Share

थोड़ी देर में भैंसाकुंड पहुंचेगा प्रतीक का पार्थिव शरीर

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में भैंसाकुंड पहुंचने वाला है। जहां अंतिम संस्कार की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Share

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में अखिलेश के बेटे भी पहुंचे

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में भाजपा और सपा के नेताओं का पहुंचना जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेटे भी पहुंचे हैं।

Share

प्रतीक के पार्थिव शरीर को भैंसाकुंड ला जा रहा है

प्रतीक यादव का शव थोड़ी देर मे भैंसा कुंड पहुंचेगा। परिवार के लोगों और भारी समर्थकों के बीच उनके पार्थिव शरीर को घाट पर ले जाया जा रहा है

Share

प्रतीक की आखिरी यात्रा जारी, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा जारी है। थोड़ी देर में भैंसाकुंड उनका शवर पहुंचेगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share

प्रतीक की अंतिम यात्रा में धमेंद्र यादव और आदित्य यादव हुए शामिल

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, शिवपाल के बेटे आदित्य यादव समेत तमाम लोग शामिल हुए हैं।

Share

शिवपाल के बेटे आदित्य ने प्रतीक की अर्थी को कंधा दिया

प्रतीक की अर्थी को शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने कंधा दिया। अर्पणा समेत परिवार के तमाम लोग शामिल हैं।

Share

प्रतीक का शव घर से निकालकर भैंसाकुंड ले जाया जा रहा है

प्रतीक यादव का शव घर से बाहर निकाला जा रहा है। प्रतीक के समर्थक और बीजेपी समर्थक घर के बाहर जमे हुए हैं। शव के भैंसाकुंड ले जाया जा रहा है। प्रतीक की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

Share

थोड़ी देर में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे लखनऊ के भैंसाकुंड में होगा। जहां तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।

Share

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि निधन बहुत दुखद है। अपर्णा, बच्चों और परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।

Share

प्रतीक यादव को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बहुत दुखद घड़ी है. प्रतीक यादव असमय हमारे बीच से चले गए. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें

Share

प्रतीक के निधन को ओपी राजभर ने बताया दुखद घटना

सुभासपा चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पीड़ित परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Share

ई-मेल से इजहार, इंस्टाग्राम पर तकरार, प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी फिल्मी कहानी से कम नहीं

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी रही, जिसकी शुरुआत स्कूल के दिनों में ई-मेल के जरिए हुए इजहार-ए-मोहब्बत से हुई थी। करीब 10 साल के अफेयर के बाद 2011 में सैफई में दोनों की शादी हुई थी।

यहां पढ़ें पूरी खबर: ई-मेल से इजहार, इंस्टाग्राम पर तकरार, प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी फिल्मी कहानी से कम नहीं

Share

Prateek Yadav Death News Live: दवाएं चलती रहीं पर जिंदगी की जंग हार गए प्रतीक यादव

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। सामने आई चिकित्सीय जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से ब्लड प्रेशर, हाईपरटेंशन और डीवीटी (डीप वेन थ्रॉम्बोसिस) जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर वह नियमित रूप से ब्लड थिनर और बीपी की दवाएं ले रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे थे। इलाज के सभी नियमों का पालन करने के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए।

Share

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक को था रील बनाने का शौक, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव अपनी सौम्य छवि के साथ-साथ अपनी शानदार जीवनशैली और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। राजनीति से दूर रहकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह काफी सक्रिय थे और उन्हें रील बनाने का जबरदस्त शौक था। प्रतीक यादव के सोशल साइट पर लाखों फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर 12 साल से सक्रिय थे।

Share

Prateek Yadav Death News Live: क्या होता है पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म

Prateek Yadav Death News Live: आसान भाषा में समझें तो शरीर की किसी नस में खून का थक्का बन जाता है। यह थक्का खून के साथ बहकर फेफड़े तक पहुंच जाता है। वहां की मुख्य नस को बंद कर देता है। इससे फेफड़ों में खून और ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है। अचानक ऑक्सीजन न मिलने से दिल पर दबाव बढ़ता है। इससे कुछ ही मिनटों में मौत हो सकती है। डॉक्टर इसे बहुत गंभीर और जानलेवा स्थिति मानते हैं। प्रतीक में खून का थक्का पैर की नस से बनने की बात सामने आई है।

Share

Prateek Yadav Death News Live: बेबी रानी मौर्य और ब्रजेश पाठक अंतिम दर्शन को पहुंचे

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचे हैं। इनके अलावा भारी संख्या में समर्थक भी आवास पर मौजूद हैं।

Share

Prateek Yadav Death News Live: वीडियोग्राफी के बीच हुआ था प्रतीक का पोस्टमार्टम

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए वीडियोग्राफी के बीच कराए गए पोस्टमार्टम के दौरान विशेषज्ञों ने सभी पहलुओं को देखा। रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़े की मुख्य नस में खून का बड़ा थक्का फंसने से प्रतीक की तबीयत अचानक बिगड़ी। दिल और सांस दोनों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया, जिससे उनको मौका ही नहीं मिला और सांसें थम गईं। विस्तृत जांच के लिए आस-पास की कोशिकाओं को सुरक्षित रखा गया है, ताकि माइक्रोस्कोप से विस्तार से जांच की जा सके। सुरक्षित रखे गए विसरा से शरीर में दवा या रसायन का पता लगाया जाएगा।

Share

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक के शरीर पर कहां-कहां मिलीं चोटें

Prateek Yadav Death News Live: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शरीर पर छह चोटें थीं। चार चोटें दाएं हाथ पर कोहनी से कलाई तक थीं। एक चोट छाती के दाईं तरफ थी। एक चोट बाईं कलाई पर थी। सभी चोटें गिरने से लगने की आशंका है। कोई भी चोट ऐसी नहीं है, जिससे मौत हो सके।

-पहली चोट छाती के सामने दाहिनी तरफ है। यह गहरी चोट थी, जिसका रंग बीच में लाल-भूरा और किनारों पर हरा-पीला बताया गया। चोट के नीचे खून जमने के निशान भी मिले।

-दूसरी चोट दाहिने हाथ के पीछे और अंदरूनी हिस्से में, बगल के नीचे पाई गई। इसमें भी लाल-भूरे और हरे-पीले रंग के निशान मिले।

-तीसरी चोट दाहिने फोरआर्म के अंदरूनी हिस्से में कोहनी से कलाई तक फैली हुई थी। इस चोट के नीचे भी रक्तस्राव के निशान मिले।

-चौथी चोट दाहिने फोरआर्म में कोहनी के पास थी।

-पांचवीं चोट दाहिनी कोहनी के पीछे बाहरी हिस्से में दर्ज की गई।

-छठी चोट बाएं हाथ की कलाई के ऊपरी हिस्से पर मिली।

Share

Prateek Yadav Death News Live: फेफड़े में फंसा था खून का थक्का, सांस और दिल ने काम करना बंद किया

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम में छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने पाया कि मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म यानी फेफड़े की मुख्य नस में खून का बड़ा थक्का फंस गया। इससे सांस और दिल की कार्यप्रणाली बंद होने से प्रतीक की सांसें थम गईं। चिकित्सा विज्ञान में इसे कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स कहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़े की मुख्य नस में खून का बड़ा थक्का फंसने से प्रतीक की तबीयत अचानक बिगड़ी। दिल और सांस दोनों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया, जिससे उनको मौका ही नहीं मिला और सांसें थम गईं।

Share

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ में, गोमती किनारे भैंसाकुंड घाट पर अंत्येष्टि

Prateek Yadav Death News Live: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज अंतिम संस्कार लखनऊ में होगा। आज सुबह 11:30 बजे लखनऊ में गोमती किनारे भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ में, गोमती किनारे भैंसाकुंड घाट पर अंत्येष्टि

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशPrateek Yadav Death News: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने मुखाग्नि दी, अखिलेश ने किए अंतिम दर्शन