Prateek Yadav Death News LIVE: कल पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, दोपहर 12:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Death News LIVE: मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि फेफड़े में खून का थक्का जमने से सांस और दिल ने एक साथ काम करना बंद कर दिया, जिससे प्रतीक की तुरंत मौत हो गई।

Prateek Yadav Death News LIVE: कल पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, दोपहर 12:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Death

Ritesh Verma| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Prateek Yadav Death News LIVE: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बुधवार की अहले सुबह मौत हो गई। प्रतीक सुबह घर के किचन में बेसुध होकर गिर गए थे। प्रतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने फेफड़े में खून का बड़ा थक्का जमने से एक साथ सांस और दिल का काम करना बंद होना मौत का कारण बताया है। रिपोर्ट में मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म यानी फेफड़े की मुख्य नस में खून का बड़ा थक्का जमने से सांसें थमना मौत की वजह मानी गई है। मेडिकल साइंस में दिल और सांस का एक साथ काम करना बंद हो जाए तो उसे कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स कहते हैं। प्रतीक की मौत का कारण इसे ही माना गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल, यानी 14 मई को लखनऊ के भैसा कुंड पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार की रस्में दोपहर 12:30 बजे संपन्न होंगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई 38 साल के प्रतीक यादव को सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लाने से पहले उनके घर एक डॉक्टर भी गया था, लेकिन पल्स नहीं मिलने पर उन्हें गहन जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। जांच में मौत की पुष्टि होने के बाद डॉक्टरों ने प्रतीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू में भेजा था। वहां डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। शरीर पर मौत के पहले का कोई चोट नहीं मिला। जो चोट थी, वो मौत के बाद की पाई गई, जिसका मतलब है कि गिरने के दौरान जो चोट लगी, वो निशान ही शरीर पर थे। पोस्टमार्टम के दौरान प्रतीक के साले अमन सिंह बिष्ट मौजूद थे।

प्रतीक की पत्नी और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव घटना के समय लखनऊ में नहीं थीं। भाजपा नेता अपर्णा सोमनाथ मंदिर गई थीं और वापसी के रास्ते में कल रात दिल्ली में रुकी थीं। पति के निधन की खबर सुनकर अपर्णा दोपहर में लखनऊ पहुंचीं। अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट और भाई अमन सिंह बिष्ट अस्पताल से प्रतीक का शव लेकर घर आए। प्रतीक का शव विक्रमादित्य रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। घर पर यादव परिवार समेत सभी दलों के नेता अपर्णा को साहस देने पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक का दाह संस्कार गुरुवार को गोमती नदी के किनारे पिपरा घाट पर या दिलकुशा में होगा।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के इकलौते बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर जिम और रियल एस्टेट के बिजनेस में थे। राजसी जीवन जीने के शौकीन प्रतीक के पास लग्जरी कार और सुपरबाइक्स का बड़ा कलेक्शन था। प्रतीक को जानवरों से भी बहुत लगाव था। उन्होंने गायों के लिए गौशाला खोली थी। बेसहरा कुत्तों की मदद के लिए वो एक एनजीओ भी चलाते थे। हाल ही में प्रतीक मुंबई से इलाज कराकर लौटे थे। तीन दिन पहले भी वो मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों के मुताबिक प्रतीक को डायबिटीज, बीपी, सांस फूलने और फेफड़ा में खून जमने की शिकायत थी।

प्रतीक यादव की मौत से संबंधित खबरें

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक के शरीर पर छह चोटें थीं

Prateek Yadav death: प्रतीक यादव की मौत के मामले में पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट सामने आ गई है। प्रतीक के शरीर पर छह चोटें थीं। चार चोट दाएं हाथ पर कोहनी से कलाई तक थीं। एक चोट छाती के दाएं तरफ थी। एक चोट बाईं कलाई पर थी। सभी चोटें गिरने से लगने की आशंका है।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, अपर्णा यादव को सीएम ने ढांढ़स दिया

Prateek Yadav Death News LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपर्णा को ढांढ़स बंधाया।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: अखिलेश, डिंपल, शिवपाल समेत पूरा यादव परिवार प्रतीक के घर मौजूद

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव के घर पर अपर्णा यादव के दुख की खड़ी में पूरा यादव परिवार साथ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत मुलायम सिंह परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद हैं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, फेफड़े में खून का थक्का जमने से सांस और दिल ने काम करना बंद कर दिया

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मौत का कारण मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म यानी फेफड़े की मुख्य नस में खून का बड़ा थक्का जमने से सांसें थमना पाया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि फेफड़े में खून का बड़ा थक्का जमने से प्रतीक की सांस और दिल ने एक साथ काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से मौत हो गई। इसे मेडिकल साइंस में कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स कहते हैं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: रवि किशन प्रकट की संवेदना, कहा- दुखद घटना है

Prateek Yadav Death News LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा है कि बहुत दुखद घटना है। वे बहुत सौम्य और सभ्य व्यक्ति थे। 39 वर्ष की आयु में मृत्यु होना बहुत दुख की घटना है। उनके समस्त परिवार को भगवान शक्ति दे और उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। यह बहुत दुखद खबर है।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव के घर पहुंचे अब्बास अंसारी

Prateek Yadav Death News LIVE: अब्बास अंसारी भी संवेदना प्रकट करने अपर्णा यादव के घर पहुंचे हैं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: पंकज चौधरी और धर्मपाल अपर्णा यादव के घर पहुंचे

Prateek Yadav Death News LIVE: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल अपर्णा यादव के आवास पहुंचे और सांत्वना दी।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: डॉक्टरों की सलाह पर डिस्चार्ज हुए थे प्रतीक, बोले धर्मेंद्र यादव

Prateek Yadav Death News LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली। स्वास्थ्य की सूचना पहले थी लेकिन ये आशंका नहीं थी कि इस प्रकार की घटना हो जाएगी। मेदांता में भर्ती थे, सलाह लेकर डिस्चार्ज भी हुए थे।"

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: अपर्णा यादव के आवास के बाहर सिक्योरिटी बढ़ी

Prateek Yadav Death News LIVE: सीएम योगी के आने को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपर्णा यादव के आवास के बाहर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: शिवपाल और डिंपल यादव भी पहुंचीं

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव के चाचा शिवपाल यादव और भाभी डिंपल यादव भी अपर्णा यादव के घर पहुंचे हैं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: आराधना मिश्रा और धर्मेंद्र यादव भी अपर्णा के आवास पहुंचे

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव के निधन के बाद यादव परिवार के आवास पर नेताओं और करीबी लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। अपर्णा यादव के आवास पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा भी पहुंचीं और परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव भी अपर्णा यादव के आवास पहुंचे।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: अपर्णा यादव के आवास पर पहुंची बबिता

Prateek Yadav Death News LIVE: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान पहुंची अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचीं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

Prateek Yadav Death News LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ तीन बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे। यहां प्रतीक यादव के निधन पर परिवार का सांत्वना देंगे।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव के घर पहुंचने लगा परिवार, डिंपल, शिवपाल आए

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव का शव आने के बाद परिवार के लोग घर पहुंचने लगे हैं। शिवपाल सिंह यादव और डिंपल यादव पहुंचे हैं। घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे गुए हैं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: अपर्णा घर पहुंचीं, प्रतीक का शव भी आया

Prateek Yadav Death News LIVE: अपर्णा यादव लखनऊ में अपने घर पहुंच गई हैं। उनके पिता और भाई प्रतीक यादव का शव लेकर अस्पताल से घर आ गए हैं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: ससुर-साले को प्रतीक यादव का शव सौंपा गया, एयरपोर्ट से घर जा रहीं अपर्णा यादव

Prateek Yadav Death News LIVE: केजीएमयू अस्पताल ने प्रतीक यादव का शव उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट और साले अमन सिंह बिष्ट को सौंप दिया है। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से अपर्णा यादव अब सीधे घर जा रही हैं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: अपर्णा यादव की फ्लाइट लखनऊ पहुंची

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच गई हैं। अपर्णा एयरपोर्ट से सीधे घर जा रही हैं। प्रतीक का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके ससुर और साले को सौंप दिया गया था।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: सिविल अस्पताल ने कर दिया साफ- प्रतीक यादव की मौत जहर से नहीं हुई है

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव की मौत के पीछे जहर जैसी कोई चीज नहीं है। सिविल अस्पताल प्रशासन ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया है और कहा है कि प्रतीक की मौत प्वाइजनिंग से नहीं हुई है। प्रतीक को सुबह सिविल अस्पताल ही लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। प्रतीक का पोस्टमार्टम केजीएमयू में हुआ है।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव के शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं मिला है। केजीएमयू में पोस्टमार्टम के दौरान शव पर कोई चोट नोटिस नहीं किया गया है।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दो बेटी हैं, प्रतिमा और कृत्यायनी

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दो बेटी हैं। बड़ी बेटी का नाम प्रतिमा यादव है। छोटी का नाम कृत्यायनी है। दोनों बेटियां लोरेटो कॉलेज में पढ़ती हैं।

Share

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपरा घाट पर गुरुवार को होने की संभावना

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पिपरा घाट पर होने की संभावना है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक इसी घाट पर मुलायम सिंह के परिवार के लोगों का अंतिम संस्कार होता रहा है।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: बीपी, हाइपरेटंशन, डायबिटीज, सांस फूलने की बीमार से जूझ रहे थे प्रतीक

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की पुरानी डॉक्टर डॉ. रुचिता ने मीडिया को बताया है कि प्रतीक को बीपी, हाइपरटेंशन और डायबिटीज की समस्या थी। उनके फेफड़ों में खून के थक्के जम गए थे, जिसके लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। प्रतीक को सांस फूलने की बीमारी भी थी।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। प्राथमिक जांच में शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट की पुष्टि नहीं हुई है। करीब दो घंटे तक चली पोस्टमार्टम प्रक्रिया छह डॉक्टरों की टीम ने पूरी की। इस टीम में मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों समेत चार अन्य डॉक्टर शामिल थे। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: अस्पताल आने से पहले ही प्रतीक की हो गई थी मौत, बोले सपा विधायक

Prateek Yadav Death LIVE: लखनऊ (मध्य) सीट से सपा के विधायक मेहरोत्रा ने कहा, ‘उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल आने से पहले उनकी मौत हो गई थी। मैंने डॉक्टर से पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है तो उन्होंने कहा कि यह सामान्य मौत नहीं है। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। अस्पताल में आने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल लाने में देर हुई है इसलिए हम लोग यह मांग करते हैं कि प्रतीक यादव जी की मौत की जांच कराई जाए। मेहरोत्रा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रतीक के बड़े भाई हैं और वह जो निर्णय लेंगे, उस हिसाब से कार्रवाई होगी।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: सपा MLA ने प्रतीक यादव की मौत की जांच की मांग की

Prateek Yadav Death LIVE: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश से करने की मांग की है। प्रतीक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचे मेहरोत्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रतीक की मौत की जांच की जानी चाहिए। लखनऊ (मध्य) सीट से सपा के विधायक मेहरोत्रा ने कहा, "उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल आने से पहले उनकी मौत हो गई थी।"

Share

Prateek Yadav Death LIVE: फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे प्रतीक यादव

Prateek Yadav Death LIVE: बताया जा रहा है कि प्रतीक लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार उनके फेफड़ों में खून का थक्का जमने का इलाज चल रहा था। जब सुबह उनकी तबीयत ज़्यादा बिगड़ गई और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया, तो उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे उसे मानेंगे, बोले अखिलेश यादव

Prateek Yadav Death LIVE: आगे की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘स्वाभाविक है कि जो कानून कहता है, जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से हम लोग मानेंगे। आज की तारीख तो मैं नहीं बदल सकता हूं। वह हमारे बीच नहीं है, परिवार जो कहेगा वह हम करेंगे।’

Share

Prateek Yadav Death LIVE: अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था प्रतीक, बोले अखिलेश

Prateek Yadav Death LIVE: केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है, बहुत दुख है। वह नौजवान था। बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, अपने हेल्थ के प्रति जागरूकता थी और जीवन में आगे बढ़ना चाहता था। वह बहुत अच्छा लड़का था जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था। बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा।’

Share

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के स्पाइन में थी दिक्कत

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के स्पाइन में परेशानी थी। जिसकी वजह से उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद कुछ राहत मिली। उन्हें घर भेज दिया गया। फिर से तबीयत बिगड़ी तो उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चेस्ट रोग विशेषज्ञ समेत अन्य डॉक्टरों की देखरेख में इलाज शुरू हुआ। तबीयत में सुधार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया था।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: सुबह तड़के बिगड़ी थी प्रतीक यादव की तबीयत

Prateek Yadav Death LIVE: सूत्रों के अनुसार प्रतीक यादव को सुबह तड़के दिक्कत हुई थी, प्रतीक का ड्राइवर कार भागकर सिविल अस्पताल पहुंचा और वहां से एक डॉक्टर को लेकर आया। हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल लाया गया वहां डाक्टरों की टीम ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही अपर्णा लखनऊ के लिए रवाना

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पिछले कई दिनों से सोमनाथ मंदिर पूजा अर्चना के सिलसिले में गई हुई है। कल दिल्ली में थी। पति की मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली से रवाना हो चुकी है।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के घर पर जुट रहे हैं लोग, शव लाने का इंतजार

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के विक्रमादित्य रोड स्थित घर पर लोग जुट रहे हैं। बर्फ का स्लैब लाया गया है। अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर लाया जाएगा।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, वीडियोग्राफी भी हुई, अब शव घर ले जाने की तैयारी

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की मौत का कारण पता लगाने के लिए डॉक्टरों के एक पैनल ने केजीएमयू में उनके शव का पोस्टमार्टम कर दिया है। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। पोस्टमार्टम के दौरान प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। अब शव को घर लाने की तैयारी हो रही है।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: केशव, ब्रजेश समेत कई नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया

Prateek Yadav Death LIVE: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, तमिलनाडु के पूर्व सीएम स्टालिन समेत कई नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया

Prateek Yadav Death LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने आत्मा को सद्गति एवं परिजनों को अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थन प्रभु श्रीराम से की है।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के निधन की वजह से यूपी बीजेपी ने महिलाओं का प्रदर्शन टाला

Prateek Yadav Death LIVE: यूपी बीजेपी ने भी आज प्रदेश भर में आयोजित होने वाले महिलाओं का प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की वजह से प्रदर्शन को टालने का निर्देश सारे जिलों को भेज दिया है।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: अखिलेश यादव और डिंपल यादव के सारे कार्यक्रम रद्द

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सपा में भी आज कोई गतिविधि नहीं होगी।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: दो महीने पहले हुई थी अखिलेश और प्रतीक यादव की आखिरी मुलाकात

Prateek Yadav Death LIVE: केजीएमयू में मौजूद अखिलेश यादव ने कहा कि वो दो महीने पहले प्रतीक से मिले थे और उनसे कहा था कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। अखिलेश ने कहा कि प्रतीक आगे बढ़कर काम करना चाहते थे, लेकिन अचानक चले जाना बेहद दुखद है।अखिलेश यादव ने मौत की जांच के सवाल पर कहा कि कानून और परिवार के लोग जो निर्णय लेंगे, वही माना जाएगा।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: मैनपुरी में खूब नजर आते थे प्रतीक यादव

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के पैतृक घर पर आयोजित कार्यक्रमों में खूब नजर आते थे। मैनपुरी में चाहे शादी हो या कोई दूसरा आयोजन, प्रतीक वहां सपरिवार पहुंचते थे।

Share

Prateek Yadav Death LIVE: आजमगढ़ से 2014 में चुनाव लड़ने के लिए चला था प्रतीक यादव का नाम

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव राजनीति में नहीं आए। मुलायम सिंह यादव जब 2014 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी और आजमगढ़ से जीते थे, तब एक सीट छोड़ने के बाद प्रतीक यादव का नाम आजमगढ़ से लड़ने के लिए चला था। वह नहीं लड़े और राजनीति से दूरी बनाए रखी।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशPrateek Yadav Death News LIVE: कल पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, दोपहर 12:30 बजे होगा अंतिम संस्कार