प्रतीक पंचतत्व में विलीन हुए, अपर्णा के पिता अरविंद ने दी मुखाग्नि, अखिलेश-शिवपाल ने किए अंतिम दर्शन
Prateek Yadav Death News:प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर किया गया। प्रतीक यादव को अपर्णा के पिता अरविंद ने मुखाग्नि दी। प्रतीक की अर्थी को शिवपाल के बेटे आदित्य यादव समेत परिवार के कई सदस्य ने कंधा दिया।

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर किया गया। प्रतीक यादव को मुखाग्नि अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह विष्ट ने दी। प्रतीक की अर्थी को शिवपाल के बेटे आदित्य यादव समेत परिवार के कई सदस्य ने ने कंधा दिया। प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में परिवार साथ सपा और बीजेपी समेत कई पार्टियों के नेता समेत तमाम लोग शामिल हुए।
इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है, ताकि लोग उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार देर रात 'एक्स' पर पोस्ट किया कि अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव जी के प्रिय पुत्र और हम सभी के प्यारे श्री प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार गुरुवार को बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में आपकी गरिमामयी उपस्थिति का विनम्र अनुरोध है। अपर्णा ने 'प्रतीक यादव की प्यारी याद में अंतिम विदाई' के निमंत्रण पत्र की तस्वीर भी साझा की। प्रतीक यादव का बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया।
ये हस्तियां शामिल हुई
शव वाहन पर धर्मेंद्र, आदित्य, अमन साला (प्रतीक) मौजूद रहे। पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियां भी अवधेशानंद गिरी की गाड़ी पहुंचे। अखिलेश यादव, शिवपाल और शिवपाल के बेटे आदित्य, धर्मेंद यादव, तेज प्रताप भी पहुंचे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बैकुंठ धाम पहुंचे। बीजेपी से राकेश सचान मंत्री शव यात्रा में शामिल हुए। सुबह डिप्टी सीएम केशव
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रतीक की मां साधना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं।
अंतिम यात्रा की गाड़ी को खास तरह से सजाया गया
प्रतीक यादव अंतिम यात्रा की गाड़ी को खास तरह से सजाया गया। अनेक जानवरों के साथ प्रतीक यादव की तस्वीर लगाई गई। प्रतीक यादव अनेक जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं। प्रतीक यादव डॉग लवर के तौर पर लगातार काम करते रहे हैं और ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा में भी वही छवि देखने को मिल रही है।
स्वाभाव से थे मृदुभाषी प्रतीक
स्वाभाव से मृदुभाषी प्रतीक की जिंदगी का एक अनछुआ पहलू यह भी है कि पिता मुलायम सिंह की मृत्यु के बाद कुछ सोशल मीडिया पोस्ट से उन पर किए गए व्यक्तिगत हमलों से वह बहुत आहत हुए थे और इसके बाद काफी गुमसुम भी रहने लगे थे। मां साधना गुप्ता की मृत्यु के बाद प्रतीक का मुलायम सिंह से तो रिश्ते की गरमाहट वैसी ही रही पर परिवार के अन्य सदस्यों से यह महक कम पड़ने लगी थीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

