लूट के मोबाइल, नकदी संग दो युवक धराए

Nov 07, 2025 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - बाजार से घर जा रहे युवक को तीन बदमाशों ने रोका और नकदी व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे लूटी गई नकदी और मोबाइल बरामद किया गया।

लूट के मोबाइल, नकदी संग दो युवक धराए

बाजार से घर जा रहे युवक को तीन बदमाशों ने रोक लिया। उसके पास रहे नकदी, मोबाइल आदि छीन लिया। जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। उसी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल, नकदी बरामद किया है। बाघराय थाना क्षेत्र के अतर सुई गांव निवासी शिवमूरत का बेटा राकेश सरोज सिया रामगंज बाजार में दुकान चलाता है। 31 अक्तूबर की रात वह सियारामगंज बाजार से दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था।

जैसे ही वह बकुलाही नदी पुल के पास सियालाल का पुरवा के पास पहुंचा। सड़क किनारे खड़े तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। उसके पास रहे पांच हजार रुपये नकद, एन्ड्रायड मोबाइल छीन कर जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। बदमाशों की तलाश में लगे देवेन्द्र कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। जरिए मुखबिर मिली जानकारी पर पुलिस टीम फूलपुर मौरी भटपुरवा के आगे रास्ते से दो युवकों को दबोच लिया। जिसमें आशीष सरोज निवासी शीतलपुर लाला का पुरवा कुंडा, अमित सरोज निवासी बभनपुर कर्माजीत पट्टी बाघराय के पास से लूट के 750 रुपये, मोबाइल बरामद किया। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;