निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ रहा युवक नीचे गिरा, जख्मी
Pratapgarh-kunda News - सोमवार शाम मझिगवां गांव में निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ते समय 28 वर्षीय अतुल पांडेय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर और पैर में चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया।

सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में सोमवार देर शाम निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ते समय एक युवक अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मझिगवां गांव निवासी 28 वर्षीय अतुल पांडेय पुत्र संजय पांडेय सोमवार शाम करीब छह बजे किसी काम से अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े। जमीन पर गिरने से उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आ गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


